Dumri (Giridih) : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर में एक शादीशुदा 25 वर्षीय युवक ने अपने घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम विमल महतो का पुत्र विनायक कुमार है. घटना 9 फरवरी देर रात की है. 10 फरवरी की सुबह घर के लोगों ने उसे फंदे से लटकता देखा. मृतक कुछ दिनों से परिवार वालों से नाराज रह रहा था. उसकी पत्नी 9 फरवरी को घर से बाहर गई थी. पति की आत्महत्या की खबर पाकर वह घर लौटी. पति के शव को देखकर वह चित्कार मारकर रोने लगी. आनन-फानन में डुमरी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई. सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फंदे से उतारकर शव को कब्जे में ले लिया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. उसने आत्महत्या किस वजह से की इसका खुलासा नहीं हो पाया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=550081&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : 12 फरवरी को तेजस्वी यादव का रांची दौरा, कार्यक्रम में लेंगे भाग [wpse_comments_template]
डुमरी : फंदे से लटककर युवक ने की आत्महत्या

Leave a Comment