पति-पत्नी जंगल में लकड़ी चुनने गए थे, तभी किया हमला
DUMARIA (JAMSHEDPUR): डुमरिया थाना क्षेत्र के लखाईडीह आश्रम टोला निवासी दोदनो सबर (47) की जघन्य हत्या गुरुवार को धारदार हथियार से कर दी. हत्या के आरोपी लखाईडीह टोला हाथियाबेड़ा चोधरा बांडरा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. शुक्रवार को मृत दोदनो सबर के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी कुनी सबर ने बताया कि गुरुवार शाम को दोनों पति-पत्नी जंगल लकड़ी चुनने गए थे. इस दौरान आरोपी चोधरा बांडरा ने जंगल में ही दोदनो सबर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. उसके गर्दन पर कई बार वार किया गया. इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पत्नी ने मौके से भागकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. पुलिस घटना की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची. आरोपी के मुताबिक वह दोदनो सबर की पत्नी कुनी सबर से शादी करना चाहता था. इसलिए घटना को अंजाम देने की बात पुलिस के समक्ष कबूल कर ली है. थाना पहुंचे ग्रामीणों के मुताबिक हत्या का आरोपी का अवैध संबंध मृतक की पत्नी के साथ था. थाना प्रभारी सुगना मुंडा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. जांच पड़ताल के बाद घटना के कारणों का पता चलेगा.डुमरिया : लखाईडीह जंगल में सबर की धारदार हथियार से हत्या
Last Updated: May 31, 2024 12:00 AM (IST)