Search

 
 
 

डुमरिया : सड़क हादसे में पंचायत समिति के सदस्य लोधया हांसदा की मौत

 
  • पंचायत प्रतिनिधियों और विधायक ने जताया शोक
Dumaria (Sanat Kumar Pani) :  डुमरिया प्रखंड के आस्ताकोवाली पंचायत समिति सदस्य (पंसस) लोधया हांसदा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. यह घटना शुक्रवार देर रात की है. परिजनों के मुताबिक, लोधया हांसदा अपनी पत्नी के साथ एक सामाजिक कार्यक्रम से देर घर लौट रहे थे. तभी बड़ाबोतला टोला गाड़ूभांगा के समीप मुख्य सड़क पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. लोधया हांसदा को सड़क किनारे एक सूखी पेड़ की डाली से छाती पर गहरी चोट पहुंची. वहीं उनकी पत्नी को हल्की चोट आयी है. रात को किसी राहगीर ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. दोनों को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन लोधया हांसदा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. लोधया हांसदा की मौत की खबर से परिजन सदमे में हैं. विधायक संजीव सरदार, मुखिया तपन कुमार मुर्मू व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने पंसस के निधन पर दुख जताया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही