Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dumaria : राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे विकास : विधायक

  • स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, ध्वजारोहण और फुटबॉल मैच का आयोजन
Dumaria (Sanat Kumar Pani)डुमरिया प्रखंड में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. जिसमें अष्टकोशी प्लस टू हाईस्कूल के छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई की वीरगाथा प्रस्तुति को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. विधायक संजीव सरदार ने इस अवसर पर उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया. साथ ही मेट्रिक के टॉपर्स और उनके परिजनों को सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : पलामू:">https://lagatar.in/sp-encouraged-players-in-football-match/">पलामू:

एसपी ने फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Dumaria-Jhanda-MLA-Football.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विधायक ने इस अवसर पर कहा कि सांस्कृतिक विरासत और आजादी के लिए शाहिदों की याद को बचाकर रखना है. उन्होंने कहा आजादी की झारखंड के अंतिम छोर तक लोगों को विकास से जोड़ने और शिक्षित करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. विधायक ने बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू को इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार जताया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय में उप प्रमुख चैतन मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. डुमरिया थाना में थाना प्रभारी सुगना मुंडा ने ध्वजारोहण किया और झंडे को सलामी दी. स्वतंत्रता दिवस के दिन रांगामाटिया सिदो-कान्हू फुटबॉल मैदान में बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू के पहल पर प्रशासन एकादश और विधायक एकादश के बीच मैत्री फुटबॉल मैच खेला गया. इसे भी पढ़ें : कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-now-mamata-also-took-to-the-streets-led-rally-demanded-justice-for-female-doctor/">कोलकाता

: अब ममता भी सड़क पर उतरीं, रैली का नेतृत्व किया, महिला डॉक्टर के लिए मांगा न्याय
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Dumaria-Jhanda.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसमें विधायक संजीव सरदार समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने खेल फुटबॉल मैच में भाग लिया. विधायक एकादश की टीम ने तीन गोल से जीत दर्ज की. विजेता टीम को सीओ चंचला कुमारी ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. मौके पर बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू, सीओ चंचला कुमारी, सीएचसी प्रभारी डॉ. सायबा सोरेन, डॉ. कल्याण महतो, उप प्रमुख चैतन मुर्मू, मुखिया तपन कुमार मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, बीस सूत्री अध्यक्ष भागात बास्के, समाजसेवी मिर्जा सोरेन, उदय मुर्मू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही