Search

 
 
 

डुरंड कप: दिल्ली एससी की एकतरफा जीत, डिफेंडर्स एफसी को 7-0 से हराया

मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए डुरंड कप के चौथे मुकाबले में दिल्ली एससी ने डिफेंडर्स एफसी को 7-0 से करारी शिकस्त दी. दिल्ली की टीम ने शुरुआत से ही बेहतरीन खेल दिखाया और पहले 11 मिनट में तीन गोल दागकर मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली.
 

Ranchi: मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए डुरंड कप के चौथे मुकाबले में दिल्ली एससी ने डिफेंडर्स एफसी को 7-0 से करारी शिकस्त दी. दिल्ली की टीम ने शुरुआत से ही बेहतरीन खेल दिखाया और पहले 11 मिनट में तीन गोल दागकर मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली.


दिल्ली एससी ने मैच के 5वें मिनट में पहला गोल कर खाता खोला. इसके बाद 7वें और 11वें मिनट में लगातार दो गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया. टीम का दबदबा पूरे पहले हाफ में कायम रहा और 34वें मिनट में चौथा गोल दागकर बढ़त 4-0 कर दी. पहले हाफ तक डिफेंडर्स एफसी अपना खाता भी नहीं खोल सकी.

इसे भी पढ़ें - 

 


दूसरे हाफ में डिफेंडर्स एफसी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन दिल्ली एससी की मजबूत डिफेंस और शानदार खेल प्रदर्शन के सामने उसके प्रयास सफल नहीं हो सके. दिल्ली ने 88वें मिनट में पांचवां और 90वें मिनट में छठा और सातवें गोल कर मुकाबले को 7-0 से अपने नाम कर लिया. मैच में दिल्ली एससी के  खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला. तेज पासिंग, गेंद पर शानदार नियंत्रण के दम पर टीम ने डिफेंडर्स एफसी को मैच में दबाव में रखा. वहीं  डिफेंडर्स एफसी को मिले कुछ अवसर भी दिल्ली के गोलकीपर और मजबूत खिलाड़ियों ने नाकाम कर दिए. दिल्ली एससी की इस शानदार जीत का खेलप्रेमियों ने तालियों के साथ स्वागत किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही