Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डूरंड कप : उपायुक्त ने अफसरों को ब्रीफ किया, दर्शकों से सहयोगात्मक व्यवहार रखने के निर्देश

मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में होने वाले डूरंड कप के सफल आयोजन को लेकर रविवार को प्रतिनियुक्त पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में होने वाले डूरंड कप के सफल आयोजन को लेकर रविवार को प्रतिनियुक्त पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई.

 

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों को लेकर ब्रीफ किया. उपायुक्त ने मैदान में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया.

 

उन्होंने आदेश दिया कि सभी अधिकारी अपने ड्यूटी स्थल पर समय से पहले पहुंचकर व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करें,  किसी भी समस्या की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम व वरीय अधिकारियों को दें.

 

उन्होंने स्टेडियम परिसर, प्रवेश-निकास द्वार, वीआईपी गैलरी, खिलाड़ियों के आवागमन मार्ग, पार्किंग और दर्शक में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये. इसके साथ ही अधिकारियों से आम दर्शकों के साथ विनम्र व्यवहार रखने की अपील की. किसी भी विवाद या अफवाह को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित करने को कहा.

  

एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि मैच के दौरान सुरक्षा पहली प्राथमिकता रहेगी. सभी पुलिस पदाधिकारी अपने ड्यूटी प्वाइंट पर लगातार मौजूद रहेंगे और प्रत्येक दर्शक की अनिवार्य सुरक्षा जांच की जायेगी. प्रतिबंधित वस्तुओं को स्टेडियम में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.

 

उन्होंने वीआईपी मूवमेंट, खिलाड़ियों की सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और आपातकालीन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये. ब्रीफिंग में अधिकारियों को सेक्टरवार दायित्व, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा जांच और आपातकालीन निकासी योजना की भी जानकारी दी गयी.

 
 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही