Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डूरंड कप: बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 4 अगस्त को भिड़ेंगी जमशेदपुर FC और SC दिल्ली

Ranchi : डूरंड कप के मुकाबले में 4 अगस्त को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में जमशेदपुर एफसी और एससी दिल्ली की टीमें आमने-सामने होंगी. मैच शाम 4 बजे से शुरू होगा.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें
  • 30 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद

Ranchi : डूरंड कप के मुकाबले में 4 अगस्त को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में जमशेदपुर एफसी और एससी दिल्ली की टीमें आमने-सामने होंगी. मैच शाम 4 बजे से शुरू होगा. 

 

मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने सोमवार को अभ्यास किया. राष्ट्रीय स्तर के इस मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. स्टेडियम में दर्शकों का प्रवेश दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. प्रशासन ने दर्शकों की सुविधा के लिए 13 प्रवेश द्वार बनाए हैं, जहां से प्रवेश कराया जाएगा.


30 हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना

आयोजकों के अनुसार मुकाबले को देखने के लिए करीब 30 हजार दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की संभावना है. बड़ी संख्या में दर्शकों के आने को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन ने स्टेडियम परिसर और आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है, ताकि मैच का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से हो सके.

 

जमशेदपुर एफसी और एससी दिल्ली के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर फुटबॉल प्रेमियों में खासा उत्साह है. दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी, जिससे दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही