Ranchi : ड्यूराविट-कॉनवुड सैनिटरी वेयर का शोरूम रांची के कमड़े में खोला गया है. यहां बाथरूम फिटिंग, फ्यूसेट, सीमेंट बेस्ड डेकोरेटिव पैनल के कई वैरायटी उपलब्ध हैं. बता दें कि बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बाद झारखंड में पहला शोरूम शुरू हुआ है. शोरूम में इंटीरियर डिजाइनर, बिल्डर और आर्किटेक्ट की मीटिंग हुई. यूनाइटेड एशिया इंटरप्राइजेज के निदेशक रोहित प्रसाद ने बताया कि एक्सक्लूसिव शोरूम में एक्सक्लूसिव सैनिटरी फिटिंग के कई वैरायटी उपलब्ध हैं. वहीं थाईलैंड की कंपनी कॉनवुड सीमेंट बेस्ड डेकोरेटिव पैनल बनाती है. इसके एक्सक्लूसिव डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं. लोग हमारे प्रोडक्ट को काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं कॉनवुड के एग्जीक्यूटिव सचिन चिरकुटे ने कहा कि मार्केट में सीमेंट युक्त फाल्स सीलिंग के सामान मिलते हैं, लेकिन हमारा प्रोडक्ट ग्रीन प्रोडक्ट है. स्वस्थ दृष्टिकोण से भी हमारा प्रोडक्ट बेहतर है. इससे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं है. वहीं कॉनवूड के राजीव कुमार ने कहा कि हमारा प्रोडक्ट इंटीरियर डिजाइनर और आर्किटेक्ट की पहली पसंद है. इसे भी पढ़ें - आर्मी">https://lagatar.in/on-the-information-of-army-intelligence-two-opium-smugglers-arrested-from-ramgarh/">आर्मी
इंटेलिजेंस की सूचना पर रामगढ़ से दो अफीम तस्कर गिरफ्तार [wpse_comments_template]
इंटेलिजेंस की सूचना पर रामगढ़ से दो अफीम तस्कर गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment