Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में दुर्गोत्सव का आयोजन, बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Advertisement
Advertisement
Ranchi :   राजधानी के कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को दुर्गोत्सव 2023 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शंखध्वनि और पुष्प वर्षा के साथ मां दुर्गा के आह्वान से हुई.  इसके बाद बच्चों ने कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. प्राचार्या डॉ. नीता पांडेय ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी.  मौके पर चीफ एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर श्रीमती आशा राज ने कहा कि यह पर्व न केवल अन्याय, अत्याचार और अनाचार के प्रतिकार का पर्व है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और परंपरा का संवाहक भी है. यह तमाम विविधताओं के बीच समाज और देश को एकता के सूत्र में बांधने वाला पर्व है. (पढ़ें, दुर्गा">https://lagatar.in/fire-department-alert-regarding-durga-puja-and-upcoming-festivals-14-special-fire-vehicles-ordered-from-rajasthan/">दुर्गा

पूजा व आगामी त्यौहारों को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, राजस्थान से मंगवाये 14 स्पेशल दमकल वाहन)

बच्चों ने आकर्षक धुनेची नृत्य प्रस्तुत किया

दुर्गोत्सव 2023 में बच्चों ने आकर्षक धुनेची नृत्य प्रस्तुत किया. महिषासुर मर्दिनी शीर्षक कार्यक्रम में विभु, प्रियांशु आयुष, आनंद, अमन, उन्नति भट्ट, रचिता, हिमांशी, माही व प्रत्यक्षा की भावपूर्ण प्रस्तुति और आयुष आर्या, आकाश, रचित और मनीष के ढाक वादन ने सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में के कोऑर्डिनेटर आशा राज, विनीता वर्मा, मीनू सहाय, सतीश कुमार मिश्रा, मोनिका मुंडू, प्रियंका चक्रवर्ती, विभा सिंह, अर्चना श्रीवास्तव और सुषमा तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-dandiya-beats-organized-on-navratri-people-danced-to-the-tune-of-songs/">रांची

: नवरात्रि पर डांडिया बीट्स का आयोजन, गानों की धुन पर थिरके लोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही