Search

दुर्गा पूजा: रांची समेत पांच जिलों में होगी 5 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती

जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय ने केंद्रीय बलों की जरुरत और उपलब्ध कराने का अनुरोध केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया है. पुलिस मुख्यालय के मुताबिक रांची समेत राज्य के पांच जिलों में इन जवानों की तैनाती की जायेगी. जमशेदपुर में आरएफ की एक कंपनी तैनात रहेगी. वहीं,  हजारीबाग,  दुमका, रांची और गिरिडीह में सीआरपीएफ की एक-एक इन-सीटू कंपनी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.
 
अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती

Ranchi:  दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए झारखंड में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की पांच कंपनियां तैनात की जाएंगी. इनमें रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की एक और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की चार कंपनियां शामिल हैं. अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 तक के लिए होगी.

जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय ने केंद्रीय बलों की जरुरत और उपलब्ध कराने का अनुरोध केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया है. पुलिस मुख्यालय के मुताबिक रांची समेत राज्य के पांच जिलों में इन जवानों की तैनाती की जायेगी. जमशेदपुर में आरएफ की एक कंपनी तैनात रहेगी. वहीं,  हजारीबाग,  दुमका, रांची और गिरिडीह में सीआरपीएफ की एक-एक इन-सीटू कंपनी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.

पुलिस मुख्यालय ने जारी किया निर्देश

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के आदेशानुसार जारी पत्र में सीआरपीएफ के झारखंड सेक्टर के पुलिस महानिरीक्षक से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित जिलों में केंद्रीय बलों की कंपनियों की तैनाती के लिए अपने स्तर से आवश्यक आदेश जारी करें. यह प्रतिनियुक्ति 18 से 22 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए की गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही