Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा के स्कूलों में दुर्गा पूजा की धूम

Advertisement
Advertisement

शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर में कन्या पूजन का आयोजन

Koderma : शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर में 19 अक्टूबर को कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष रामरतन महर्षि, सचिव सुभाष प्रसाद वर्णवाल, संरक्षक वीरेंद्र सिंह, जयंती सेठ, कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के सचिव नारायण सिंह उपस्थित रहे. साथ ही नारायण मोदी, राजेंद्र साव, प्रिंस कुमार राणा, अशोक प्रसाद, शिवशंकर मोदी, राजेन्द्र बरनवाल, निशिकांत वर्मा आदि सम्मिलित हुए. सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर विद्यालय में 101 कन्याओं का पूजन किया गया. कार्यक्रम प्रमुख रविता उपाध्याय ने कहा कि संसार को संचालित करने वाली मां दुर्गा सर्वशक्तिमान और सर्वव्यापी है. भारतीय संस्कृति में कुंवारी कन्याओं को मां दुर्गा का साक्षात स्वरूप माना गया है, इससे लक्ष्मी, विद्या और तेज प्राप्त होता है. कार्यक्रम में उपस्थित माताओं-बहनों ने कन्याओं का श्रृंगार कर उनका पूजन किया एवं भोजन भी करवाया. इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष राम रतन महर्षि ने कहा कि नवरात्र में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा उपासना की जाती है. यह त्यौहार ब्रह्मांड में नारी शक्ति को शक्ति के रूप में दर्शाता है. विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार उपाध्याय ने श्लोक और वेद मंत्र को दोहराते हुए कहा कि यह त्योहार हिंदुओं के लिए एक त्यौहार होने के अलावा यह परिवार और दोस्तों के पुनर्मिलन, सांस्कृतिक मूल्यों और रीति-रिवाज के समारोह का भी समय होता है. कार्यक्रम में अभिभावक के रूप में नंदिनी कुमारी, रजनी कुमारी नीलम देवी, रेखा देवी, सोनी कुमारी, आरती कुमारी, प्रियंवदा उपाध्याय, सीमा कुमारी, चरणजीत कौर, उषा देवी, गीता देवी, कंचन बाला, माया देवी, रचना देवी, बेबी देवी, मनीषा घोष आदि उत्सुकता पूर्वक कार्यक्रम में सम्मिलित हुई.

बचपन स्कूल में दशहरा की धूम, रावण का पुतला किया गया दहन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/5-58.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोडरमा : गुमो स्थित बचपन प्ले स्कूल, अ यूनिट ऑफ ग्रिजली पब्लिक स्कूल में रावण दहन के साथ दशहरा का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे निहित, अभिनंदन, प्रशिव, श्रेष्ठ राज, आंशी, अयांश कुमार, ओम कुमार, नमन, शुभमन, दिव्यान, अथर्व शर्मा, नैतिक सिंह, प्रांजल सिंह, शिवांक कुमार, भगवान राम, तान्या, अराध्या, वरेण्यम प्रिया, तृषि, आराध्या, साक्षी मोदी माता सीता, आश्वत कुमार लक्ष्मण, वहीं लव्यांश और अविकिशोर पांडेय हनुमान के वेश में नजर आये. कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम नन्हे-मुन्ने बच्चों को रामायण का चलचित्र दिखाकर तथा फैंसी ड्रेस कार्यक्रम से की गई. जिसमें बच्चों ने खूब मस्ती की. फिर शिक्षिका मनीषा कुमारी ने बच्चों को दुर्गा मां के अवतार तथा शिक्षक काशीनाथ महतो ने भगवान राम की कथा विस्तार से सुनाई. उसके पश्चात रावण दहन कार्यक्रम की शुरुआत हुई. स्कूल की ओर से विशालकाय रावण और आतिशबाजी की व्यवस्था की गई. जैसे ही राम के वेश में अथर्व शर्मा के द्वारा विशालकाय रावण पर कमान से तीर का वार किया गया, रावण धू-धू कर जलने लगा. रावण को जलता देख बच्चों ने प्रभु श्री राम के जयकारे लगाए और संपूर्ण वातावरण दशहरा और आतिशबाजी से गुंजायमान हो गया. इस अवसर पर संयोजक सकिन्दर कुमार ने कहा कि भारतीय त्योहारों की सबसे अच्छी बात है कि अधिकांश त्योहार अपने साथ एक नैतिक शिक्षा लेकर आता है. दशहरा का पर्व भी हमें संदेश देता है कि चाहे कुछ भी हो सत्य की हमेशा जीत होती है. कार्यक्रम के अंत में फैंसी ड्रेस में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया.

राज इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया महोत्सव का आयोजन 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/7-31.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोडरमा : राज इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव की शुरुआत विद्यालय की निदेशिका संपा सिंह, प्राचार्य निखर कुमार एवं स्कूल के सीईओ एके लाल के द्वारा किया गया. इस डांडिया महोत्सव में कक्षा दो से सप्तम तक के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रुति, शिवानी, अनीता, सुष्मिता, प्रीति इक़बाल अशेष, उजाला एवं अन्य शिक्षकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-adg-abhiyan-along-with-sp-of-all-districts-will-review-the-security-court/">रांची

: सभी जिलों के एसपी के साथ एडीजी अभियान करेंगे कोर्ट के सुरक्षा की समीक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही