Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनारी दुर्गा प्रतिमा की ऊंचाई विवाद में बीच का रास्ता निकालने में जुटी दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी रॉकी ग्राउंड काली-दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा प्रतिमा की ऊंचाई विवाद में संरक्षक असित मोइत्रा पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद इसका हल निकालने के लिए जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति जुट गई है. इस मामले में समिति का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी सूरज कुमार से मिला और विवाद का हल निकालने के लिए दो-चार दिन की मोहलत मांगी. समिति के महासचिव रामबाबू सिंह ने बताया कि दशहरा आस्था का त्योहार है. आस्था के कारण ही इतनी बड़ी प्रतिमा बन गई है. जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति इस मामले के समाधान की दिशा में तत्पर है. केन्द्रीय कमेटी के पदाधिकारी सोनारी कमेटी के साथ मिलकर सर्वमान्य हल निकालने की कोशिश करेंगे. जब इतनी बड़ी प्रतिमा बन गई है, तो उसका अनादर भी नहीं किया जा सकता. इस मामले को लेकर सीएम और आपदा प्रबंधन मंत्री से मिलकर समिति कोई रास्ता निकालने का आग्रह करेगी. दूसरी ओर इस मामले में डीसी सूरज कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन हर हाल में सरकार के आदेश का अनुपालन कराएगी. गाइड-लाइन का उल्लंघन कर बड़ी प्रतिमा बनाई गई है. इससे वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. साथ ही कमेटी के संरक्षक के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है. उपायुक्त ने बताया कि जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के पदाधिकारी उनसे मिले थे और दो-चार दिन का समय इस विवाद के समाधान के लिए मांगा है.

सोनारी रॉकी ग्राउंड दुर्गा-काली पूजा कमिटी भंग, नई कमेटी गठित, राहुल तिवारी बनाए गए अध्यक्ष

जमशेदपुर में सबसे बड़ी प्रतिमा (28 फीट) बनाकर विवाद शुरू करने वाली सोनारी रॉकी ग्राउंड दुर्गा-काली पूजा कमेटी की पुरानी कमेटी को आज भंग कर दिया गया. साथ ही नई कमेटी का गठन किया गया है. इसमें असित मोइत्रा, मुकुल शर्मा और पुतुल सिंह को कमेटी का संरक्षक बनाया गया है. अन्य पदाधिकारियों में अध्यक्ष- राहुल तिवारी, उपाध्यक्ष- नरेश प्रसाद, विवेक लहरी, कैलाश ठाकुर, शुभम सिंह और सुरेश कर्मकार, सचिव- अभिषेक शर्मा, रॉकी सिंह सरदार और रोहित पांडेय, सह सचिव- देवाशीष दास और मंजीत झा, कोषाध्यक्ष- संजीव दास और सूरज ठाकुर को बनाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही