Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

काशीडीह में हुई दुर्गा पूजा कमिटियों की बैठक, सबने कहा-भोग बनेगा, बंटेगा और सभी लोग खाएंगे भी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : रविवार को काशीडीह दुर्गा मंदिर प्रांगण में शहर के प्रमुख पूजा पंडालों की बैठक हुई. बैठक में कहा गया कि झारखंड सरकार ने दुर्गा पूजा मनाने के लिए जो निर्देश जारी किए हैं, उसका हम पालन करते हैं, लेकिन भोग बनाने और खिलाने पर लगाई गई पाबंदी का हम विरोध करते हैं. यह लोक आस्था के साथ खिलवाड़ है जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. इस मुद्दे पर सहानुभूति पूर्वक सरकार को विचार करने की आवश्यकता है. अगर प्रशासन व सरकार इसे नहीं मानती है तो यह जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ का हम विरोध करेंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/abhay-durga-puja-1-300x165.jpg"

alt="" width="300" height="165" />

लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत विरोध करेंगे

बैठक में कहा गया कि कोरोनावायरस की महामारी से हम भी लड़ना चाहते हैं. मानव सभ्यता के प्रति हम भी सजग हैं लेकिन यह सरकार हम सबों को प्रताड़ित करना चाहती है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. बैठक में मौजूद सारे पूजा पंडाल के लोगों ने एक स्वर में कहा कि भोग बनेगा, भोग बंटेगा और सभी लोग भोग खाएंगे भी. जहां तक 18 वर्ष तक के बच्चों के पंडाल में प्रवेश की बात है, तो सभी लोग इसमें सजग रहें, परिवार भी सजग रहें, कोरोना से भी हमें लड़ना है और साथ ही नवरात्र पूजा भी मनाना है. जहां तक पूजा पंडाल में कायकर्ताओं की संख्या 25 तक रखने की बात है उसे बढ़ाने की जरूरत है.

170 पूजा कमिटियों के मौजूद रहने का दावा

इस बैठक में ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब के संरक्षक अभय सिंह, जयराम स्पोर्टिंग क्लब के अरविंद सिंह, सिदगोड़ा पूजा समिति के चंद्रगुप्त सिंह, हरिजन बस्ती के हरी मुखी नवल किशोर पासवान, सबूज संघ टेल्को, मानगो पूजा समिति, सोनारी दुर्गा समिति, कदमा पूजा समिति, परसुडीह पूजा समिति, बिरसानगर पूजा समिति, बर्मामाइंस पूजा समिति, गोविंदपुर पूजा समिति, खास महल पूजा समिति, परसुडीह पूजा समिति, आदित्यपुर पूजा समिति, बिष्टुपुर के प्रमुख पंडाल, थक्करबापा क्लब धतकीडीह पंडाल, टेल्को के प्रमुख पंडालों के प्रतिनिधि शामिल थे. आयोजकों ने कहा कि बैठक में 170 पूजा समिति के लोग उपस्थित हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही