Ranchi : दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में शांति व विधि-व्यवस्था बनी रही, इसको लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट है. पुलिस के निर्देश के बाद सभी जिलों में दस हजार से अधिक सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गयी है. ताकि असामाजिक तत्व पूजा के उत्साह में किसी तरह का खलल न डाल सकें. सुरक्षा व्यवस्था में 5030 लाठी बल और 4975 होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है. इसके अलावा रैप की पांच, बीडीएस की टीम और अश्रु गैस की चार कंपनियों की भी तैनाती की गयी है. साथ ही रेंज के डीआईजी के नियंत्रण में 570 जवानों को रिजर्व रखा गया है. राज्य के अलग-अलग जिले में विशेष शाखा के जवान और अधिकारी भी सादे लिबाज में तैनात किये गये हैं, जो हर संदिग्धों पर नजर रखेंगे. अगर कहीं भी किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखी, तो वो उस पर तुरंत कार्रवाई के लिए पहल करेंगे.
जानें किस जिले में कितने अतिरिक्त जवान हैं तैनात :
- - रांची : 1600
- - हजारीबाग : 600
- - जमशेदपुर : 950
- - गिरिडीह : 535
- - खूंटी : 200
- - सिमडेगा : 250
- - लोहरदगा : 400
- - गुमला : 370
- - चाईबासा : 250
- - सराइकेला : 200
- - पलामू : 455
- - गढ़वा : 250
- - लातेहार : 200
- - कोडरमा : 400
- - रामगढ़ : 270
- - चतरा : 320
- - बोकारो : 525
- - धनबाद : 675
- - दुमका : 370
- - देवघर : 260
- - पाकुड : 200
- - जामताड़ा : 200
- - गोड्डा : 250
- - साहेबगंज : 275
- - कुल : 10005
Leave a Comment