Search

 
 
 

लातेहार: सप्तमी को खुलेंगे दुर्गा पूजा पंडालों के पट

 
Latehar: शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि नौ अक्तूबर को शहर के सभी दुर्गा पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जायेंगे. पूजा समितियों ने इसकी तैयारी तकरीबन पूरी कर ली है. शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. यहां बंगाल के मूर्तिकार किशोर राय के द्वारा मां दुर्गा एवं अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा बनायी गयी है. आयोजन की तैयारियों मे समिति के सभी पदधारी एवं सदस्य तन्मयता से लगे हैं. पुजारी त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में पूजा संपन्न करायी जा रही है. इससे पहले बेलवरण कर माता का आह्वान किया गया. शहर के बीचोबीच स्थित राजा दुर्गा बाड़ी में भी आकर्षक पंडाल बनाया गया है. सार्वजनिक काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति इस बार 50वां स्थापना दिवस मना रहा है. शारदीय नवरात्र के प्रथम तिथि से ही यहां प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है. प्रखंड एवं वन परिसर में भी भव्य पूजा की तैयारी की जा रही है. इसके अलावा नवयुवक संघ, नवरंग चौक के द्वारा पूजा की तैयारियां भी पूरी कर ली गयी है. यहां आकर्षक पंडाल बनाया गया है. दुर्गा पूजा समिति डुरुआ बाजार में अध्यक्ष असीम कुमार बाघ के नेतृत्व में पूजा अर्चना की जा रही है. यहां आकर्षक प्रतिमा का निर्माण कराया गया है. रेलवे कॉलनी में बंगाली रीति रिवाज से पूजा अर्चना की जाती है. यहां बंगाल से आये पुरोहितों के द्वारा पूजन संपन्न कराया जाता है. शहर से सटे करकट, पोचरा, नावागढ़ व होटवाग ग्राम में भी आकर्षक पंडाल व विद्युत सज्जा की गयी है. इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/cm-will-hand-over-appointment-letters-to-60-selected-officers-and-engineers-today/">सीएम

हेमंत आज 60 चयनित अफसर और इंजीनियर को सौंपेगे नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही