Search

 
 
 

देवघर में खुली दुर्गा सोरेन यूनिवर्सिटी, जल्द शुरू होगा नामांकन

 

युवाओं को प्रोफेशनल कोर्स के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर : प्रो. नागेश्वर

Deoghar : उच्चा शिक्षा पाने की इच्छा रखने वाले देवघर के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है. बाबा नगरी में दुर्गा सोरेन यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है. यह जानकारी प्रो. नागेश्वर शर्मा ने 21 जुलाई को यहां एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि अब यहां के युवाओं को प्रोफेशनल कोर्स  के लिए देवघर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. यूनिवर्सिटी उनकी इच्छा पूरी करेगी. उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी शिवम ट्रस्ट के अधीन संचालित होगी. यूजीसी से इसका इनलिस्टमेंट जल्द ही हो जाएगा. यहां मेडिकल को छोड़कर सभी फैकल्टी की पढ़ाई के लिए नामांकन जल्द शुरू होगा. डिप्लोमा, यूजी, पीजी व पीएचडी की पढ़ाई करने को इच्छुक छात्र-छात्राएं यहां नामांकन करा सकेंगे. यहां जर्नलिज्म, लाइब्रेरीसाइंस,आर्ट्स, कॉमर्स, क्लिनिकल, होटल मैनेंजमेन्ट, फार्मेसी, आईटीआई, एग्रीकल्चर के साथ साथ अन्य व्यावसायिक कोर्सों की पढ़ाई होगी. मौके पर प्रो. रामानंद सिंह, रवि केसरी, पशिपति राय, शकील चन्द्र, डायरेक्टर संत कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-ak-rai-was-the-embodiment-of-simplicity-and-honesty-dilip-tiwari/">बोकारो

: एके राय सादगी व ईमानदारी की प्रतिपूर्ति थे- दिलीप तिवारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही