Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में दुर्गोत्सव की धूम, बच्चों ने प्रस्तुति से मोहा मन

Advertisement
Advertisement

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के कक्षा नर्सरी से पांचवीं एवं षष्ठी से बारहवीं तक के बच्चों ने दी कई प्रस्तुति

Ranchi : ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल रांची के जूनियर और सीनियर विंग में दुर्गोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जूनियर विंग में कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सिमी मेहता, एकेडमिक को-आर्डिनेटर रवि शेखर एवं जूनियर विंग इंचार्ज राजकिशोर शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. नर्सरी एवं प्रेप के बच्चों ने महिषासुर मर्दिनी नृत्य के माध्यम से शक्ति की देवी दुर्गा की महिमा को दिखाने की कोशिश की. वहीं कक्षा पांचवीं की मृदुला झा ने अपने भाषण के द्वारा दुर्गा पूजा की महिमा का वर्णन किया. कक्षा दूसरी और तीसरी के बच्चों ने डांडिया नृत्य की प्रस्तुति की एवं बच्चों ने समूहगान के माध्यम से दुर्गा मां के आगमन पर गीत गाकर सबका मन मोह लिया. इसके अलावा कक्षा चौथी, पांचवीं के बच्चों ने भी समूह नृत्य, श्लोकावृत्ति आदि की प्रस्तुति की. बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों से पूरा विद्यालय प्रांगण उत्सव के माहौल में रंग गया. सीनियर विंग की प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में कक्षा नवमी की छात्रा अरुणिमा बोस ने दुर्गा पूजा के महत्व एवं मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेषताओं को बताया. महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों ने सबको यह संदेश दिया कि किस प्रकार देवताओं के आशीर्वाद से मां दुर्गा ने महिषासुर तथा अन्य राक्षसों का नाश किया. इस नृत्य नाटिका ने सबका मन मोह लिया . इस शुभ अवसर पर विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सिमी मेहता ने संपूर्ण विद्यालय परिवार को दुर्गा पूजा की ढेरो शुभकामनाएं दी तथा बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चे अपनी संस्कृति से जुड़े रहते हैं तथा पूजा मनाने का उत्साह भी दोगुना हो जाता है. उन्होंने शक्ति की देवी मां दुर्गा की उपासना के विभिन्न लाभ विद्यार्थियों को बताये. साथ ही कहा कि यह उत्सव नारी शक्ति को भी उजागर करता है. उन्होंने कक्षा दसवीं तथा बारहवीं के विद्यार्थियों को विशेष रूप से इस अवकाश का लाभ परीक्षा की तैयारियों के लिए लेने की सलाह दी. जूनियर विंग इंचार्ज राजकिशोर शर्मा ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की. पूरे विद्यालय परिवार को दुर्गोत्सव, नवरात्रि एवं दशहरा की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम का संचालन नीतू प्रसाद ने किया. साज-सज्जा, गीत-संगीत एवं नृत्य का समन्वय सुजॉन पाल, सोमा सिन्हा रॉय, दुर्गेश पूर्ति एवं सुप्रिया ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा. इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा. इसे भी पढ़ें : वर्ल्ड">https://lagatar.in/world-cup-india-won-after-51-balls-on-the-basis-of-kohlis-great-innings/">वर्ल्ड

कप : कोहली के विराट पारी के दम पर 51 बॉल पहले ही जीता भारत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही