Search

 
 
 

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में दुर्गोत्सव की धूम

 
Ranchi: सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में दुर्गा पूजा का पावन उत्सव बड़े उल्लास और भक्ति के साथ मनाया गया. इस अवसर पर एक विशेष सभा का आयोजन हुआ. जिसकी शुरुआत भक्ति से भरे प्रार्थना गीत से हुई. इसके बाद दुर्गा पूजा की महत्ता पर प्रकाश डाला गया. जिसमें इसके धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को विस्तार से समझाया गया. विद्यार्थियों द्वारा ‘दुर्गा स्तोत्र‘ का गायन किया गया, जो देवी शक्ति को समर्पित था. इस कार्यक्रम की विशेषता थी मां दुर्गा के नौ रूपों की सुंदर झांकी. इसके बाद शानदार डांडिया नृत्य हुआ. पूरा दिन हर्ष और उमंग के साथ बीता. प्राचार्या परमजीत कौर ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं. कहा कि इस प्रकार के उत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सजीव रखते हुए हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने में मदद करते हैं. उन्होंने सभी को नवरात्रि के संदेश की याद दिलाई और कहा कि यह महिला शक्ति की महिमा का पर्व है. यह इस बात का भी प्रतीक है कि अच्छाई हमेशा बुराई पर विजय पाती है. इसे भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-national-conference-congress-alliance-headed-towards-a-thumping-majority-with-more-than-50-seats/">जम्मू-कश्मीर

:  . नेशनल कॉन्फ्रेंस- कांग्रेस अलायंस 50 से अधिक सीटों के साथ प्रचंड बहुमत की ओर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही