Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के कार्यकाल में राजभवन की हरियाली पर चली आरी, कुर्मी समुदाय को झटका, एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने टॉप 10 में बनाई जगह, हजारीबाग में संजय के ठिकानों पर ईडी रेड समेत कई अहम खबरें पढ़ें हिंदी दैनिक शुभम संदेश में

Ranchi : राजभवन के सैकड़ों पुराने व बड़े हरे-भरे पेड़ काट दिए गए हैं. ऐसे पेड़ों की संख्या 100-200 नहीं, बल्कि एक हजार से अधिक बतायी जा रही है. ऐसा हुआ है राज्य के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के कार्यकाल में. राज्यपाल के आदेश-निर्देश के बाद पेड़ों पर आरी चलाई गई है. इन पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई. रांची के डीएफओ ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि न तो उनसे पेड़ काटे जाने की अनुमति ली गयी और न ही उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी दी गयी. बंगाल, झारखंड और अन्य पड़ोसी राज्यों के कुर्मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने संबंधी याचिका को कोलकाता हाईकोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दिया. वर्ष 2023 में दायर याचिका में केंद्र सरकार को कुर्मी समुदाय की सही स्थिति को बहाल करके एसटी सूची में सुधार करने का निर्देश देने की मांग की गई थी. जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ)-2023 रैंकिंग जारी की. इसमें झारखंड के एकमात्र शिक्षण संस्थान जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआई) को प्रबंधन के क्षेत्र में 9वां स्थान मिला है. जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट झारखंड के जमशेदपुर में सोसाइटी ऑफ जीसस (जेसुइट्स) द्वारा संचालित एक निजी बिजनेस स्कूल है. इसकी स्थापना 1949 में स्टील सिटी जमशेदपुर में देश के सबसे पुराने बिजनेस स्कूल के रूप में हुई थी. हजारीबाग के बालू व्यवसायी संजय सिंह के ठिकानों पर ईडी ने सोमवार को छापेमारी की. सुबह 7:00 बजे पांच सदस्यीय टीम मिशन रोड स्थित उनके आवास पर पहुंच दस्तावेज खंगालने लगी. छापेमारी के दौरान पूरे घर को सील कर दिया गया. संजय सिंह हजारीबाग के प्रसिद्ध व्यवसायी हैं. साथ ही हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी भी हैं. उनके बड़े भाई राजीव कुमार सिंह मणिपुर में डीजीपी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/1-11.jpg"

alt="" width="1043" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/2-9.jpg"

alt="" width="1043" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/3-6.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/4-5.jpg"

alt="" width="1026" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/5-6.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/6-4.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/8-4.jpg"

alt="" width="1600" height="1229" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही