ढिबरी युग में जी रहे दुरूप पंचायतवासी
Latehar: महुआडांड़ प्रखंड से दुरूप पंचायत की दूरी मात्र 20 किलोमीटर है. इस पंचायत में पांच वर्ष पहले वर्ष 2017 में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत बिजली का खंभा और तार लगाया गया था. गांव में दो ट्रांसफारमर लगा कर विद्युत सेवा चालू की गयी थी. लेकिन कुछ ही महीनों के बाद दोनो ट्रांसफारमर खराब हो गए. उसके बाद से यहां के लोग ढिबरी युग में जी रहे हैं. इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गयी. लेकिन खराब ट्रांसफारमरों को दुरूस्त नहीं किया जा सका. बाद में धीरे धीरे बिजली के पोल गिरने लगे और तार टूटने लगे. आज दुरूप पंचायत के कई इलाकों में जमीन में गिरे बिजली के पोल व तार मिल जाएंगे. ग्रामीणों ने बताया कि पांच महीने भी उन्हें बिजली सेवा का लाभ नहीं मिला. हालांकि कागजों में यह पंचायत बिजली सेवा से आच्छादित बताया जाता है. गत वर्ष आपकी योजना आपकी सरकार कार्यक्रम में भी ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई पहल नहीं की गयी. ग्रामीणों को अब इस बात का भय सता रहा है कि कहीं उन्हें पिछले पांच सालों का बिजली बिल नहीं भेज दिया जाए. [caption id="attachment_613427" align="aligncenter" width="636"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/durga-shankar-singh_687.jpg"
alt="" width="636" height="1022" />
तस्वीर- दुर्गा शंकर सिंह[/caption]
क्या कहते हैं विभाग के कनीय अभियंता
बिजली विभाग, महुआडांड के कनीय अभियंता दुर्गा शंकर सिंह ने कहा कि केबल कनेक्ट कर दिया गया है. शीघ्र ही ट्रांसफार्मर लगा कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी. गलत बिजली बिल की संभावना से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि बिना बिजली के कोई बिल नहीं दिया जाएगा. अगर किसी का आ भी गया है तो उसे माफ किया जाएगा. -------
केंद्रीय विद्यालय सुबह 6.55 बजे से
Latehar: प्रचंड गरमी के कारण शहर के केंद्रीय विद्यालय के समय-सारणी में बदलाव किया गया है. प्राचार्य डी तिर्की ने बताया कि झारखंड सरकार के निर्देश पर अब विद्यालय सुबह 6.55 बजे से प्रारंभ होगी और पूर्वाह्न 11 बजे तक चलेगी. उन्होंने विद्यालय के छात्र व छात्राओं के अभिभावकों से अपने बच्चों को निर्धारित समय पर विद्यालय लाने व ले जाने की अपील की है. ---------
वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल ट्रांजेक्शन शिविर का आयोजन
Latehar: आजादी का अमृत महोत्सव 2.0 के तहत महुआडांड़ प्रखंड के चंपा पंचायत सचिवालय में वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल ट्रांजेक्शन शिविर का आयोजन किया गया. इसका आयोजन जेएसएलपीएस के द्वारा किया गया था. जेएसएलपीएस के बीपीओ सुजीत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के बीच डिजिटल लेन-देन संबंधी जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता की समझ बढ़ाना है. डिजिटल ट्रांजेक्शन अभियान के तहत मूलभूत बैंकिंग सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य है तथा डिजिटल ग्रामीण भारत के तहत डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देना है. इस शिविर में गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए बैंक सखी वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में बैंक और जेएसएलपीएस के सामूहिक प्रयास से वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा योजना, डिजिटल लेन देन से लाभ एवं डिजिटल फ्रॉड से बचने के उपाय भी बताए गए. मुद्रा लोन पर भी चर्चा की गई. कार्यक्रम में कई लोग उपस्थित थे. ------
देश में की जा रही है लोकतंत्र की हत्या: मुनेश्वर उरांव
Latehar: कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को एक साजिश के तहत रद्द कराया गया. उरांव बुधवार को राहुल गांधी की सांसद की सदस्यता रद्द करने एवं मोदी-अडानी गठबंधन के खिलाफ आयोजित समाहरणालय घेराव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि संसद में आवाज उठाने वालों की आवाज को दबाने का काम केंद्र सरकार के द्वारा किया जा रहा है. राहुल गांधी ने सच की आवाज उठाया था. इस कारण एक षड़यंत्र रच कर उनकी सदस्यता समाप्त की गई और 24 घंटे के अंदर आवास को खाली करने का नोटिस दिया गया. इससे देश के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आक्रोशित हैं. प्रदेश प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार देश में विद्वेष फैला रही है. कांग्रेस प्रतिनिधि रविंद्र राम ने केंद्र की सरकार को जनविरोधी सरकार करार दिया. मनिका विधायक, बरवाडीह प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह पिंटू ने कहा कि देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस दृढ़ संकल्पित है. सुरेंद्र भारती ने कहा कि भाजपा सरकार जिस तरीके से कार्य कर रही है वह पूरी तरह से जनविरोधी है. जनता कतई इसे माफ नहीं करेगी. युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आफताब आलम ने कहा कि केंद्र की सरकार राहुल गांधी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया है, वह घोर निंदनीय है. जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि केंद्र की सरकार राहुल गांधी के सवालों से डरी हुई है. इससे पहले कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और समाहरणालय तक मार्च किया. मौके पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित यादव, सलाम अंसारी, कामिल अंसारी, हरिशंकर यादव, शोएब अख्तर, शंभू यादव, असगर खान, रीजन कुमार, लाडले हसन, अमीर हयात, राज किशोर सिंह, प्रिंस गुप्ता, मनोज उरांव, गुड्डू सिंह,रशीद अंसारी, मनोज पासवान, ज्योति प्रकाश दुबे उपेंद्र पासवान, महेंद्र प्रसाद व प्रभु यादव समेंत कई कांग्रेसी शामिल थे. ----------
बैंक व फाइनेंस कंपनी का सर्वेयर बता कर लोगों से की जा रही है ठगी
Latehar: इन दिनों शहर में आठ-दस युवकों का एक गिरोह सक्रिय
है. युवक अपने आप को किसी बैंक व फाइनेंस कंपनी का सर्वेयर बताते हैं और बाइक मालिकों से नो ड्यूज के नाम पर वसूली करते
हैं. ऐसा ही वाकया यहां बुधवार को देखने को
मिला. सदर थाना क्षेत्र के
इचाक ग्राम निवासी मो
कौशर अंसारी ने बताया कि मंगलवार की शाम तकरीबन तीन बजे आठ-दस युवक आये और कहने लगे कि वे फाइनेंस कंपनी व व बैंक के सर्वेयर
हैं. इसक बाद वे उनसे उनकी बाइक का नो ड्यूज सर्टिफिकेट मांगने
लगे. उन्होंने कहा कि उनके पास सभी कागज हैं, लेकिन नो ड्यूज का सर्टिफिकेट नहीं
है. इसके बाद वे युवक उसे थाना चलने को कहने
लगे. बाद में युवकों ने उनसे नौ सौ रुपये
मांगे. कौशर ने थाना जाने के भय से उसे नौ सौ रुपये दे
दिये. कौशर ने बताया कि उसका किसी भी बैंक या फाइनेंस कंपनी में एक रुपया का भी लोन नहीं है, बावजूद वे युवक उससे रुपये ठगने में सफल हो
गए. बताया जाता है कि इस गिरोह ने तकरीबन आठ-दस लोगों से इस प्रकार की ठगी की
है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment