Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीवीसी के चेयरमैन ने किया बोकारो थर्मल का दौरा, एफजीटी प्लांट, स्वीच वार्ड, कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Bermo : डीवीसी के चेयरमैन रामनरेश सिंह ने शुक्रवार को बोकारो थर्मल का दौरा किया. दौरे के क्रम में 500 मेगावाट के ए प्लांट का निरीक्षण किया. इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रक प्लांट (एफजीटी), स्वीच यार्ड, कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद चेयरमैन ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक के बाद प्लांट परिसर में संगम (कोनार- बोकारो नदी) पार्क ओर प्रशासनिक भवन का उदघाटन किया. इस अवसर पर चेयरमैन रामनरेश सिंह ने कहा कि डीवीसी एक परिवार है. बिजली उत्पादन के साथ-साथ ग्राहक भी बनाएगी. इसके लिए एकता और टीम भावना भी जरूरी है. कहा कि केंद्र सरकार का नवीकरणीय सौर ऊर्जा पर फोकस है और डीवीसी भी उसी में सम्मिलित होने के दिशा में अग्रसर हैं. इसके तहत डीवीसी के सभी डैमों में फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाएगी. डीवीसी अपने खाली पड़ी जमीनों पर सोलर प्लांट लगाने की योजना बना रही है. चेयरमैन आरएन सिंह ने कहा कि सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए विश्व बैंक भी आगे आ रहा है. डीवीसी सोलर और हाईडल पावर प्लांट के माध्यम से बिजली उत्पादन के क्षेत्र में काम करने जा रही है. इसे भी पढ़ें- केटीपीएस">https://lagatar.in/investigation-started-in-the-death-of-four-in-ktps-power-plant-the-matter-of-negligence-came-to-the-fore/143232/">केटीपीएस

पावर प्लांट में चार की मौत मामले में जांच शुरू, लापरवाही की बात आई सामने

गोमिया के लुगू पहाड़ में 1500 मेगावाट का पंप स्टोरेज प्लांट बनेगा

गोमिया के लुगू पहाड़ में 1500 मेगावाट पंप स्टोरेज प्लांट निर्माण होगा. इसकी डीपीआर तैयार कर लिया गया है. डीवीसी ईएसएलई कंपनी के साथ एक समझौता हुआ है. इसके तहत बिजली चोरी रोकी जायेगी और प्रीपेड मीटर लगायी जायेगी. कहा कि थर्मल पावर प्लांट के छाई डिस्पोजल की समस्या पर कोल मंत्रालय के साथ हमारी बातचीत हुई है. सीसीएल की कई बंद खदान हमें मिली है, जहां डीवीसी अपना छाई डिस्पोजल करेगी. निरीक्षण के दौरान एचओपी अभिमन्यु प्रसाद सिंह, मुख्य अभियंता सुशांत सन्नीग्रही, डीजीएम अरुण कुमार, सीएसआर वरीय प्रबंधक अशोक कुमार तिवारी, अपर निदेशक राजीव सिन्हा, मो. इस्माइल मियां, डिप्टी कमांडेंट आलोक कुमार, यूके नायर, राजकुमार चौधरी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें- देवघर">https://lagatar.in/17-cyber-criminals-arrested-again-in-deoghar-27-phones-44-sims-five-atm-cards-and-rs/143183/">देवघर

में फिर धराये 17 साइबर अपराधकर्मी, 27 फोन, 44 सिम, पांच एटीएम कार्ड और रुपये बरामद

चेयरमैन से मिले विस्थापित

बोकारो थर्मल पहुंचे डीवीसी के चेयरमैन आरएन सिंह से स्थानीय विस्थापित व उनके जनप्रतिनिधि मिले और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. विस्थापित के केंद्रीय नेता दिनेश्वर मंडल, बालेश्वर यादव, जितेंद्र यादव, दिनेश भारती, दिनेश यादव, अशरफ अंसारी, वाजिद अंसारी, सुरेन्द्र घांसी, शंकर महतो आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही