Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में लोडशेडिंग के नाम पर 7 घंटे बिजली काट रहा डीवीसी

Dhanbad : एक तरफ जहां बढ़ती गर्मी ने धनबाद के लोगों का हाल बेहाल कर रखा है, वहीं दूसरी ओर डीवीसी और जेबीवीएनएल लोगों को राहत देने की बजाय बिजली कटौती की सीमा में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है. धनबाद शहर में लगभग 10 से 12 घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 16 घंटे प्रतिदिन बिजली कटौती की जा रही है. दिन में हर एक से दो घंटे पर लोडशेडिंग के नाम पर बिजली काटी जा रही है. जेबीवीएनएल के अधिकारियों ने बताया कि बीते 3 दिनों से डीवीसी ने लोडशेडिंग का समय 4-5 घंटे से बढ़ाकर 7-8 घंटे कर दिया है. 12 बजे रात के बाद भी लोडशेडिंग की जा रही है. जिससे लोग परेशान हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही