Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीवीसी ने बेरमो क्षेत्र की कई महिलाओं को किया सम्मानित समेत बोकारो की दो खबरें

Advertisement
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन

Bokaro thermal (Bokaro) : डीवीसी द्वारा सीएसआर के तहत स्थानीय स्टेशन क्लब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बेरमो प्रमुख गिरीजा देवी, जिप सदस्य शहजादी बानू, मुखिया चंदना मिश्रा, डॉ. छाया कुमारी, डॉ. संगीता रानी, पंसस अनीता देवी, प्रो. नीलम पूर्णिमा तिर्की, स्वाति होलकर व अंजलि करण सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. समारोह को संबोधित करते हुए  डीजीएम बीजी होलकर व प्रमुख गिरीजा देवी ने कहा कि भारतीय महिलाएं देश के विकास की गाथा की सूत्रधार हैं. कृषि के सतत विकास के साथ ही कई क्षेत्रों में उनकी भागीदारी शिखर पर है. वित्त, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा, विमानन, अंतरिक्ष के साथ ही हर क्षेत्र में भारतीय महिला देश के विकास की गाथा लिख रही हैं. डॉ. छाया कुमारी व डॉ. संगीता रानी ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की कल्पना करना भी मुश्किल है. आज के समय में महिलाएं देश और समाज दोनों के निर्माण में बेहद अहम भूमिका निभा रही हैं. प्रो. नीलम पूर्णिमा तिर्की व अंजलि करण सिन्हा ने कहा कि समय के साथ महिलाओं की स्थिति में परिवर्तन आया है, लेकिन आज भी महिलाएं भेदभाव का शिकार है. समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दर्जनों महिलाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शीर्षक पर एक नाटक का मंचन और ऊपरघाट स्थित नारायणपुर के एपटा की टीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. समारोह का संचालन डीवीसी सीएसआर के प्रबंधक सुनील करण ने किया.

बोकारो : चिन्मय विद्यालय में एनईपी 2020 पर कार्यशाला का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/7-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bokaro : चिन्मय विद्यालय बोकारो में एनईपी 2020 की विशेषताएं एवं उसके क्रियान्वयन के तरीके की जानकारी के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया. उन्हें इस बात की जानकारी दी गयी कि कैसे एनईपी 2020 शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन लाने वाले हैं. साथ हीं आने वाले वर्षों में सभी विद्यालयों में इस शिक्षा नीति का पालन किया जाएगा, जिससे छात्र एक सफल जीवन जीते हुए भारत के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं. कार्यशाला में मुख्य रूप से चिन्मय विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा उपस्थित थे. इस दौरान परंपरा के अनुसार दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यशाला का शुभारंभ किया गया. उन्होंने कहा कि एनईपी 2020 का सफल क्रियान्वयन शिक्षित एवं समृद्ध भारत की गारंटी है. जिससे स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ व सकृष्ट राष्ट्र का निर्माण करेंगे. एनईपी 2020 छात्रों में 21वीं शताब्दी के आवश्यकतानुसार सभी कौशल एवं गुणों को विकसित करेगा, जिससे आनेवाले सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे. इसके तहत 21वीं सदी की मांग के अनुसार उन सारे स्किल को विकसित करना है, ताकि बच्चे 12वीं की शिक्षा पूरा करते समय के अनुरूप विकसित हो सकें. कार्यशाला में विद्यालय के उप प्राचार्य नरमेन्द्र कुमार, संजीव सिंह, सुप्रिया चौधरी, पंचानन्द शर्मा, रणधीर नारायण, रजनीश चौधरी, अंजनी, रागिनी मिश्रा व अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : UP">https://lagatar.in/up-six-people-of-the-same-family-died-in-a-road-accident-all-residents-of-sitamarhi/">UP

: सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, सभी सीतामढ़ी से लड़की देखने जा रहे थे प्रयागराज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही