Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीवीसी की रौनक खत्म होती जा रही है : अरूप चटर्जी

Advertisement
Advertisement
Maithan (Dhanbad) : मासस का जोनल कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को मैथन रिक्रिएशन क्लब में हुआ. सम्मेलन की शुरुआत में कामरेड एके राय, शहीद गुरूदास चटर्जी एवं तापस नाग की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि मासस के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि धनबाद के सांसद ने धनबाद क्षेत्र के विकास के लिए कोई काम नहीं किया. यहां की योजनाएं दूसरे जिलों में चली गई. डीवीसी की रौनक खत्म होती जा रही है. यहां दुकानदारों को जबरन हटाया जा रहा है. लेकिन सांसद ने यहां के ज्वलंत मुद्दों को कभी भी संसद में उठाने का काम नहीं किया. श्री चटर्जी ने कहा कि मोदी जी गारंटी की बात करते हैं, लेकिन महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार खत्म करने की गारंटी की बात कभी नहीं करते हैं. आज जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. जिन मुद्दों पर भाजपा चुनाव लड़ा था, उसे उठाने पर वे धार्मिक और साम्प्रदायिक मुद्दों को उठाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं. कहा कि मजदूरों के अधिकारों पर लगातार हमला हो रहा है. सार्वजनिक उद्योगों का निजीकरण किया जा रहा है. संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्षी दल के नेताओं को परेशान किया जा रहा है. कारपोरेट घरानों को लूट की छूट मिली हुई है, जिससे वे बैंकों का पैसा डूबा रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसान जब दिल्ली जाकर अपनी बात रखना चाहते हैं तो उनके रास्ते में कील गाड़ दिया जा रहा है. ऐसी कार्रवाई ब्रिटिश शासन में भी कभी नहीं हुई थी. मोदी जी के शासन में देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा एवं आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी मुस्तैदी से जुट जाने का आह्वान किया. मार्क्सवादी युवा मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश रवानी ने कार्यकर्ताओं से शीघ्र ही बूथ कमेटी तैयार करने का आग्रह किया, ताकि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा सके. सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवाओं ने मासस का दामन थामा. सम्मेलन को आगम राम, कार्तिक दत्ता, दिल मोहम्मद, गोपाल दास, अमरेश चक्रवर्ती, सोमेश भट्टाचार्य, मो. कमरूद्दीन, आशा कुंभकार ने भी संबोधित किया. सम्मेलन की अध्यक्षता मुखिया मनोज राउत ने की, जबकि संचालन मुन्ना यादव और धन्यवाद ज्ञापन पप्पू ने किया. मौके पर तोतन मजुमदार, चीनू घोष, संतोष मिश्रा, रामजी यादव, रोशन मिश्रा, वंशी सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/before-the-ipl-debut-jharkhands-promising-wicketkeeper-batsman-robin-minz-met-with-an-accident-his-bike-was-blown-to-pieces/">IPL

डेब्यू से पहले झारखंड के होनहार विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज का हुआ एक्सीडेंट, बाइक के उड़े परखच्चे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही