Search

 
 
 

डीवीसी को हर हाल में देनी होगी धनबाद को बिजली : जीएम

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad)  धनबाद विद्युत एरिया बोर्ड के जीएम हरेंद्र कुमार सिंह के साथ मिश्रित भवन स्थित जीएम सभागार में डीवीसी के अधिकारियों संग बैठक काफी हंगामेदार रही. 20 जुलाई शुक्रवार को बैठक में बिजली जीएम ने आरोप लगाया कि बड़े उपभोक्ताओं को अपने पक्ष में करने के लिए डीवीसी शहर में लोड शेडिंग कर रहा है, जिसके लिए शहरवासी उससे खरी-खोटी सुना रहे हैं.

  पावर प्लांटों को नहीं मिल रहा पर्याप्त कोयला 

डीवीसी  की ओर से कहा गया कि पावर प्लांटों को पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध नहीं हो रहा है, जिससे लोडशेडिग हो रही है. जनरेशन की समस्या है, जिसमें वह कुछ नहीं कर सकते. डीवीसी के अधिकारियों ने मजबूरी बताते हुए कहा कि झारखंड के कमांड एरिया में 350 मेगावाट ही बिजली मिल रही है. बिजली जीएम ने डीवीसी के अधिकारियों से साफ कहा कि धनबाद को हर हाल में बिजली मिलनी चाहिए. मेंटेनेंस के नाम पर जिस फीडर की बिजली काटी जाएगी, उस फीडर में लोडशेडिंग ना किया जाए. इस पर डीवीसी के अधिकारी ने सहमति जताई.

  लोडशेडिंग पर डीवीसी ने खड़े किए हाथ

जेबीवीएनएल ने शहर में लोडशेडिग को कम करने का अनुरोध किया. इस पर डीवीसी ने सीएलडी का हवाला देकर अपने हाथ खड़े कर दिये. डीवीसी ने बताया कि धनबाद में जनरेशन की समस्या के कारण बिजली कटौती की जा रही है. जेबीवीएनएल से एक साथ सभी फीडर बंद ना करने का अनुरोध को ठुकराते हुए डीवीसी ने कहा कि एक फीडर को बंद करने से दूसरे पर लोड काफी बढ़ जाता है. इसलिए सभी को बंद करना पड़ता है.

  समस्या के लिए एक दूसरे पर हुआ दोषारोपण

बैठक में धनबाद में लोड शेडिंग, इंटरनल फॉल्ट के कारण उत्पन्न समस्या और मेंटेनेंस के बहाने बिजली कटौती पर डीवीसी और जेबीवीएनएल के अधिकारी एक दूसरे पर दोषारोपण करते दिखे. बिजली जीएम ने डीवीसी के अधिकारियों को कहा कि दोषारोपण करने की बजाए धनबाद में बिजली की समस्या दूर करने के लिए अब डीवीसी और जेबीवीएनएल को संयुक्त रूप से मिलकर काम करने की जरूरत है. डीवीसी को जहां भी मैन पावर की कमी हो, वहां जेबीवीएनएल उसे सहयोग करेगा. बैठक में डीवीसी के डिप्टी चीफ इंजीनियर ट्रांसमिशन अभिजीत चटर्जी, पुटकी डीवीसी के अधीक्षण अभियंता सुधीर दास एवं डीवीसी के कार्यपालक अभियंता, जेबीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप, चास के एसी मुकुल गरवारे, कार्यपालक अभियंता धनबाद एसबी तिवारी, गोविंदपुर मृणाल गौतम एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-food-safety-officer-found-disturbances-in-ro-plant-many-instructions-given-to-operators/">धनबाद:

फूड सेफ्टी पदाधिकारी को आरओ प्लांट में मिली गड़बड़ी, संचालकों को दिये कई निर्देश [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही