Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा: डायट चिरी में डिस्लेक्सिया जागरूकता कार्यक्रम

Lohardaga: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चीरी में डिस्लेक्सिया जागरूकता माह के तहत वॉक फॉर डिस्लेक्सिया का आयोजन किया गया. इसके तहत विभिन्न प्रखंडों से चयनित दो-दो विद्यालयों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता से संबंधित विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें पेंटिंग एवं वाद-विवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया. यहां पर डायट चीरी परिसर स्थित राजकीय बुनियादी उत्क्रमित उच्च विद्यालय चीरी के बच्चों के बीच संकाय सदस्यों द्वारा पास के टोले में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस बीच छात्रों को डिस्लेक्सिया के लक्षण की पहचान उसके कारण एवं संभावित निदान के बारे में विस्तृत रूप चर्चा कर जानकारी दी गई. मौके पर प्राचार्य डायट अभिषेक बड़ाइक के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में संकाय सदस्य अमृता सिन्हा, रविशंकर कुमार श्याम बिहारी महतो, विजय बैठा, महबूब आलम, रेणु तिग्गा, विलासमुनी बेक और संतोष टोप्पो उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - बाबा">https://lagatar.in/baba-siddiquis-son-zeeshan-joins-ajit-pawar-faction-gets-ticket-from-bandra-east-seat/">बाबा

सिद्दिकी का बेटा जीशान अजीत पवार गुट में शामिल, बांद्रा ईस्ट सीट से टिकट
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही