Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में छात्रों को मिले ई-वेस्ट मैनेजमेंट के टिप्स

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में मंगलवार को वेस्ट मैनेजमेंट पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह आयोजन कॉलेज के वोकेशन (बीबीए, बीसीए, बीएससी आईटी) विभाग की ओर से किया गया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह, वरीय शिक्षिका डॉ मीता सिन्हा, प्रो ब्रजेश कुमार एवं हुल्लाडेक के पदाधिकारी अर्जुन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला की शुरुआत की. छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने कहा कि ई-कचरा मानव जीवन और पर्यावरण के लिए अत्यंत ही हानिकारक है. भविष्य में इससे संकट बढ़ेगा. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-working-committee-prepared-a-plan-to-damage-jmm-in-santhal-kolhan/">भाजपा

कार्यसमिति में तैयार हुआ संथाल-कोल्हान में झामुमो को डैमेज करने का प्लान
उन्होंने कहा कि पुराना या खराब हो चुका मोबाइल फोन हो या अन्य ई-कचरा, उसे जमीन में गाड़ दिया जाना समस्या का उचित समाधान नहीं है. इससे जमीन की उर्वरा शक्ति, जल प्रदूषण आदि जैसे संकट उत्पन्न होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है. इसलिए इस समस्या पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए ई-कचरे का उचित निष्पादन जरूरी है. डॉ मीता सिन्हा ने विषय प्रवेश कराते हुए देश में बढ़ते ई-कचरा, इसके संकट, इसके दुष्परिणाम आदि पर प्रकाश डाला. मुख्य वक्ता अर्जुन कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को वेस्ट मैनेजमेंट की विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही