Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पहले की सरकार ने खड़ा किया बेरोजगारी का पहाड़ : रमेश टुडू

Advertisement
Advertisement
DHANBAD . लगातार चौथी बार रमेश टुड्डू को झामुमो का जिला अध्यक्ष बनाने से कार्यकर्ताओ में काफी खुशी है. झामुमो के कार्यकर्ताओं ने 21 दिसंबर को धनबाद के गांधी सेवा सदन में सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें जिला अध्यक्ष रमेश टुडू को माला पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए चौथी बार जिला का दायित्व सौंपा है, जो बहुत बड़ी जिम्मेवारी है. इस जिम्मेवारी को जिले के कार्यकर्ता, पदाधिकारी के साथ केंद्र समिति के पदाधिकारियों से भी सामंजस्य बना कर संगठन को और मजबूत करने का काम करूंगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में लोगो को ज्यादा से ज्यादा जानकारी दें तथा उन्हें शिविर तक पहुंचाने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करें. उन्होंने सरकार के दो साल पूरे होने पर कहा कि सरकार का गठन होते ही कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे देश में फैल गया जिससे झारखंड भी अछूता नहीं रहा. जब लॉक डाउन लगा तो झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार ने पूरी सूझबूझ और अपनी कार्यक्षमता को दिखाते हुए झारखंडियों को बचाने का काम किया. झामुमो जिला अधयक्ष ने कहा कि पूर्व की सरकार ही बेरोजगारी का पहाड़ खड़ा कर गई है, जिसे पाटने में थोड़ा वक्त लगेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-unknown-people-set-fire-in-belgadias-general-store/">धनबाद

:  बेलगड़िया के जनरल स्टोर में अज्ञात लोगों ने लगाई आग [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही