Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पहले था नारा, अब गरीबी हटाने का हो रहा ठोस उपाय : अन्नपूर्णा देवी

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रेस कॉफ्रेंस कर गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां Koderma : केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी का नौ साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है़. इन नौ वर्षों में देश की आधारभूत संरचना में बदलाव से लेकर अन्य सभी क्षेत्र में विकास के कई कार्य हुए हैं. इन कार्यों का सुखद परिणाम यह है कि आज भारत विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है़. ये बातें केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही. झुमरीतिलैया में अन्नपूर्णा देवी ने मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को सामने रखते हुए विपक्ष पर भी हमला बोला़. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पहले गरीबी हटाओ सिर्फ नारा तक सीमित था, जब से केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है तो गरीबी हटाने को लेकर ठोस उपाय हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-truck-drivers-son-will-become-doctor-successful-in-neet-exam/">आदित्यपुर

: ट्रक चालक का पुत्र बनेगा डॉक्टर, नीट परीक्षा में हुआ सफल

मोदी सरकार का नौ साल बेमिसाल- अन्नपूर्णा देवी

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का नौ साल बेमिसाल रहा है. सरकार का एक ही लक्ष्य है सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण़. सरकार ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान के प्रति समर्पित होकर काम किया है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंच सके. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू कर 34 साल पुरानी शिक्षा नीति में बदलाव किया गया है. विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत के माध्यम से प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कवरेज दिया जा रहा है़. उन्होंने कहा कि पीएम आवास से लेकर उज्जवला योजना हो या फिर शौचालय निर्माण योजना इन सभी से करोड़ों लोग लाभांवित हुए हैं.

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में विकास के हुए कई कार्य- अन्नपूर्णा देवी

अन्नपूर्णा ने कोडरमा लोकसभा मे हुए कार्यो की बात करते हुए कहा कि यहां वर्ष 2019 से अबतक मात्र चार वर्षों में विकास को लेकर कई कार्य हुए हैं. पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत पूरे लोकसभा क्षेत्र में पाँच सौ करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण हुआ. कोडरमा जंक्शन, हजारीबाग रोड व गिरिडीह स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है. कोडरमा के रास्ते वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन बहुत जल्द शुरू होने वाला है. जबकि गिरिडीह से रांची को रेल मार्ग से सीधे जोड़ने के लिए गिरिडीह व रांची के बीच वाया कोडरमा इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन को भी स्वीकृति मिल चुकी है़. इसे भी पढ़ें :ग्लाइकोजन">https://lagatar.in/successful-treatment-of-nine-year-old-girl-suffering-from-glycogen-storage-disease-at-paras-hospital/">ग्लाइकोजन

स्टोरेज डीजीज से ग्रसित नौ वर्षीय बच्ची का पारस अस्पताल में सफल इलाज

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, जिला महामंत्री राजकुमार यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिन्हा, मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नू, सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र प्रसाद मेहता, आकाश वर्मा, सुमित चंद्रवंशी व अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही