LagatarDesk : अंडमान और निकोबार में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये. अंडमान सागर के पास 4.9 तीव्रता वाला भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप अहले सुबह करीब 3 बजकर 40 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र 77 किलोमीटर गहराई में था. इससे पहले 10 नवंबर 2022 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में भूकंप आया था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गयी थी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी. (पढ़ें, ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-book-depot-became-school-commissioning-started/">‘शुभम
संदेश’ पड़ताल : बुक डिपो बना स्कूल, कमीशनखोरी शुरू)
संदेश’ पड़ताल : बुक डिपो बना स्कूल, कमीशनखोरी शुरू [wpse_comments_template]
संदेश’ पड़ताल : बुक डिपो बना स्कूल, कमीशनखोरी शुरू)
दिल्ली-एनसीआर में बीते सप्ताह आया था भूकंप
बता दें कि बीते सप्ताह दिल्ली-NCR में में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये थे. इसके अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी कई जगहों की भी धरती हिली. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि करीब 30 सेकंड तक धरती हिल रही थी. पंखे भी जोर-जोर डोलने लगे थे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर आया था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 थी. इसका केंद्र नेपाल में जमीन के 10 किमी अंदर था. इससे पहले 5 जनवरी को भी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये थे. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की भी धरती हिली थी. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गयी थी. इसका केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश इलाका रहा था. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-book-depot-became-school-commissioning-started/">‘शुभमसंदेश’ पड़ताल : बुक डिपो बना स्कूल, कमीशनखोरी शुरू [wpse_comments_template]
Leave a Comment