Search

 
 
 

अर्निंग फॉर लर्निंग : रांची में नवंबर में होगी बाल कलाकार प्रदर्शनी, पोस्टर लांच

 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तत्वावधान में पहली बार 2 से 5 नवंबर तक बाल कलाकार प्रदर्शनी कम सेल का आयोजन ऑड्रे हाउस में किया जायेगा. सोमवार को जिला शिक्षा परियोजना के प्रेक्षागृह में राज्य परियोजना निदेशक, शिक्षा परियोजना परिषद किरण कुमारी पासी द्वारा प्रेसवार्ता कर इसका पोस्टर और वीडियो लांच किया गया. उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर छुपे हुनर और कला को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह का आयोजन किया जा रहा है.

80 प्रतिशत राशि बच्चों को मिलेगी

अर्निंग फॉर लर्निंग थीम के साथ कार्यक्रम किया जायेगा. जिस प्रतिभा में बच्चों के अंदर क्षमता है, उसको आगे लाने का प्रयास किया जाएगा. इसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा बनायी गयी कलाकृति को प्रदर्शनी में रखी जायेगी. उसकी सेल भी की जायेगी. जिसमें 80 प्रतिशत राशि बच्चों को, 15 प्रतिशत राशि बच्चे के स्कूल को और 5 प्रतिशत वहां के शिक्षक को दी जायेगी. इसका प्रतिवर्ष आयोजन किया जायेगा. बच्चे अपने विद्यालय के माध्यम से फ्री एंट्री ले सकते हैं. प्रेस कांफ्रेंस में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अपर सचिव अक्षय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/waiting-five-dsp-got-posting-ats-got-four/">झारखंड

: प्रतीक्षारत पांच डीएसपी की पोस्टिंग, एटीएस को मिले चार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही