Search

सात लाख तक कमाई टैक्स फ्री, एक्सप्रेस वे पर सफर महंगा, SSS की ब्याज दर बढ़ी, महिलाओं के लिए नयी स्कीम…..वित्त वर्ष 2023-24 में बदल गये कई नियम

Abhilasha Shahdeo  LagatarDesk : आज से यानी एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2023-24 शुरू हो गया. न्यू फाइनेंशियल ईयर शुरू होने के साथ कई नियम बदल गये हैं. जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. आज से सात लाख तक कमाई टैक्स फ्री, एक्सप्रेस वे पर सफर महंगा, स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दर बढ़ी, महिलाओं के लिए नयी स्कीम., कमर्शियल सिलेंडर सस्ता, नयी टैक्स रिजीम के नये स्लैब लागू, ज्वैलरी पर हॉलमार्किंग अनिवार्य, म्यूचुअल फंड्स में बदलाव सहित कई नियम नये वित्त वर्ष 2023-24 में बदल गये. (पढ़ें, अमेरिका">https://lagatar.in/six-people-died-due-to-drowning-in-st-lawrence-river-while-trying-to-enter-america-including-indians/">अमेरिका

में घुसने के प्रयास में सेंट लॉरेंस नदी में डूबने से छह लोगों की मौत, भारतीय भी शामिल)

कमर्शियल एलपीजी हुआ सस्ता

आज से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है. वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये की कटौती की गयी है. जिसके बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर 2,028 रुपये में मिलेगा. वहीं कोलकाता में 2132, मुंबई में 1980 और चेन्नई में 2192.50 रुपये में कमर्शियल सिलेंडर बिक रहा है. रांची में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1160.5 रुपये हो गयी है. हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं. इसे भी पढ़ें : महीने">https://lagatar.in/relief-to-the-general-public-on-the-first-day-of-the-month-lpg-cylinder-price-reduced-by-rs-91-50/">महीने

के पहले दिन आम जनता को राहत, एलपीजी सिलेंडर के दाम 91.50 रुपये घटे

नयी इनकम टैक्स रिजीम के नये स्लैब आज से लागू

एक अप्रैल यानी आज से देश में नये इनकम टैक्स रिजीम के नये स्लैब लागू हो गये हैं. सरकार ने आम बजट 2023 में नयी स्लैब का ऐलान किया था. जिसमें स्लैब की संख्या को 7 से घटाकर पांच कर दिया गया था. सरकार ने कहा है कि नयी टैक्स रिजीम डिफॉल्ट होगी. अगर किसी को पुरानी रिजीम चुननी है तो इसके लिए उसे फॉर्म भरना होगा. नया टैक्स स्लैब 
  • 0 से 3 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं लगेगा
  • 3 से 6 लाख रुपये तक 5 फीसदी टैक्स
  • 6 से 9 लाख रुपये तक 10 फीसदी टैक्स
  • 9 से 12 लाख रुपये तक 15 फीसदी टैक्स
  • 12 से 15 लाख तक 20 फीसदी टैक्स
  • 15 लाख से अधिक पर 30 फीसदी टैक्स

सात लाख रुपये तक कमाई टैक्स फ्री

आम बजट 2023 में नौकरी पेशा वालों को भी बड़ी राहत दी गयी है. आज से इनकम टैक्स छूट की सीमा पांच लाख से बढ़कर सात लाख हो गयी है. हालांकि यह लाभ नई टैक्स रिजीम चुनने वाले को मिलेगा. नई टैक्स रिजीम में इनकम टैक्स एक्ट की धारा 87A के तहत टैक्स छूट को 12,500 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है. हालांकि नई रिजीम के तहत सात लाख रुपये तक की कमाई पर जीरो टैक्स का लाभ लेने वाले को 80C के तहत मिलने वाली छूट का फायदा नहीं मिलेगा.

एक्सप्रेस वे पर सफर करना महंगा

एक अप्रैल से देश के हाइवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा हो गया. दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 पर आज से टोल टैक्स में 10 फीसदी बढ़ोतरी हो गयी है. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी टोल टैक्स का ऐलान हो चुका है. इस एक्सप्रेसवे पर अब सफर करने के लिए 18 फीसदी अधिक टोल चुकाना होगा. प्रत्येक वित्त वर्ष की शुरुआत में टोल टैक्स में बदलाव किया जाता है. इसे भी पढ़ें : नो">https://lagatar.in/no-one-killed-raju-dhanuka-second-accused-tauqeer-also-acquitted/">नो

वन किल्ड राजू धानुका !दूसरा आरोपी तौकीर भी बरी

ज्वैलरी पर हॉलमार्किंग अनिवार्य

आज से गोल्ड की ज्वैलरी पर हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है. आज से सिर्फ 6 अंक वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य होंगे. अब 4 अंकों के हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन वाली ज्वैलरी की बिक्री नहीं होगी.

स्मॉल सेविंग स्कीम पर मिलने वाली ब्याज दर में इजाफा

एक अप्रैल 2023 से स्मॉल सेविंग में निवेश करने वालों को डिपॉजिट पर अधिक ब्याज मिलेगा. सरकार ने अप्रैल-जून 2023 की तिमाही के लिए ब्याज दरों में इजाफा किया है. छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में 70 बेसिस प्वाइंट (BPS) की बढ़ोतरी की गयी है. वित्त मंत्रालय ने जारी एक नोटिफिकेशन में कहा कि सीनियर सिटीजन स्कीम, मंथली इनकम स्कीम, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, किसान विकास पत्र और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी स्कीमों की ब्याज दरों में इजाफा किया गया है.

म्यूचुअल फंड्स में बदलाव

नये फाइनेंशियल ईयर से डेट म्यूचुअल फंड्स में किये गये निवेश पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स के तहत टैक्स लगेगा. सरकार ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स को खत्म कर दिया है. 36 महीने से पहले डेट म्यूचुअल फंड के रिडिम के बाद अगर कोई यूनिट्स की सेल करता है, तो होने वाले मुनाफे पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स लगता है. लेकिन 36 महीने से अधिक की होल्डिंग के बाद यूनिट्स बेचने पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स लगता है. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/ipl-2023-hearty-start-of-gujarat-in-the-first-match-washed-chennai/">IPL

2023 : पहले मुकाबले में गुजरात की ‘हार्दिक’ शुरुआत, चेन्नई को ऐसे धोया, देखें वीडियो…

महिलाओं के लिए `महिला सम्मान सेविंग` स्कीम की शुरुआत

आज से सरकार महिलाओं के लिए `महिला सम्मान सेविंग` स्कीम की शुरुआत कर रही है. महिला सम्मान सेविंग स्कीम को महिला या लड़कियों के नाम पर लिया जा सकता है. यह वन टाइम स्कीम है और 2023-2025 के बीच दो साल की अवधि के लिए ही निवेश के लिए उपलब्ध होगी. इस बचत पर 7.5% का ब्याज मिलेगा. महिला सम्मान सर्टिफिकेट 2025 तक जारी रहेगा. अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा था कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए वन टाइम सेविंग स्कीम महिला सम्मान बचत पत्र दो साल के लिए उपलब्ध करायी जायेगी. इसमें दो लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है. इस स्कीम में आंशिक निकासी के विकल्प मौजूद रहेंगे और वार्षिक ब्याज दर सात फीसदी होगी.

वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से बढ़कर हुई 9 लाख

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की उच्चतम जमा सीमा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये हो गयी. मासिक आय योजना की उच्चतम जमा सीमा एकल खातों के लिए 4.5 लाख से बढ़ाकर 9 लाख और संयुक्त खातों के लिए 7.5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख कर दी गयी है. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/facilities-like-big-hospitals-will-be-available-in-garhwa-will-not-have-to-go-outside-mithilesh-thakur/">गढ़वा

में बड़े अस्पतालों जैसी मिलेगी सुविधा, नहीं जाना होगा बाहर- मिथिलेश ठाकुर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp