Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद पब्लिक स्कूल में मना अर्थ डे, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पब्लिक स्कूल में 21 अप्रैल को अर्थ डे मनाया गया. विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया. शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को प्रकृति के साथ तालमेल बैठाने वाली आदतों को गतिविधियों के माध्यम से सिखाया. इन गतिविधियों में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए बीजों की बुवाई, पौधरोपण, फोटो फ्रेम्स, कलाकृतियां और कार्डबोर्ड निर्माण सिखाया गया. वहीं नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच "हमारे ग्रह में निवेश करें" विषय पर डिबेट का आयोजन किया गया. शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बताया कि अर्थ डे के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन इसलिए किया गया है कि छात्रों को प्रकृति की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध किया जा सके. आज पृथ्वी प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, जल संकट एवं अन्य प्राकृतिक संकटों से घिरा हुआ है. जिसे बचाने के लिए जागरूक छात्रों की पौध तैयार करना जरूरी है. इस अवसर पर जल संरक्षण और साफ-सफाई के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही