Search

 
 
 

फिलीपींस में भूकंप से धरती हिली, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1

 
LagatarDesk : फिलीपींस में आज सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 रही. हालांकि शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गयी. भूकंप के झटके लूजोन के मुख्य द्वीप पर अबरा के पहाड़ी और हल्की आबादी वाले प्रांत में सुबह 8:43 बजे में महसूस किये गये. भूकंप के कारण अब तक किसी तरह की हताहत या नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि भूकंप के केंद्र में इमारतों की खिड़कियां टूट गयीं. (पढ़ें, नेशनल">https://lagatar.in/national-herald-case-even-today-ed-will-interrogate-sonia-gandhi-50-questions-were-asked-in-6-hours-on-tuesday/">नेशनल

हेराल्ड केस :आज भी ईडी सोनिया गांधी से करेगी पूछताछ, मंगलवार को 6 घंटे में 50 सवाल पूछे गये थे)

दक्षिण-पूर्व डोलोरेस था भूकंप का मुख्य केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र फिलीपींस के 14 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व डोलोरेस में था. हालांकि भूकंप का केंद्र मनीला से करीब 336 किलोमीटर दूर उत्तर की ओर था. भूकंप की गहराई केंद्र में 10 किमी मापी गयी है. फिलीपींस की राजधानी मनीला, बुलाकान और ओरिएंटल मिंडोरो प्रांतों में भी धरती हिली. इसे भी पढ़ें : पंजाबी">https://lagatar.in/punjabi-singer-balwinder-safri-passed-away-at-the-age-of-63-was-ill-for-several-days/">पंजाबी

सिंगर बलविंदर सफरी का 63 साल की उम्र में निधन, कई दिनों से चल रहे थे बीमार

मई में भी बुंगाहन में महसूस किये गये थे भूकंप के झटके

बता दें कि फिलीपींस में मई महीने में भी भूकंप आया था. 22 मई को रात 9:50 बजे फिलीपींस के बुंगाहन में धरती हिली थी. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 तीव्रता थी. हालांकि इसमें भी कोई नुकसान की खबर नहीं थी. भूकंप बुंगाहन से 1 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व में आया, जिसका केंद्र 129.0 किमी की गहराई पर था. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/seraikela-due-to-scanty-rainfall-the-situation-of-drought-is-being-created-in-the-district/">सुबह

की न्यूज डायरी

टैकटोनिक प्लेट्स के कंपन के कारण महसूस होते हैं भूकंप के झटके

धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं. इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट. क्रस्ट और ऊपरी मैंटल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं. ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है, जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं. ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर कंपन करती रहती हैं. जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप के झटके महसूस होते हैं. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-due-to-scanty-rainfall-the-situation-of-drought-is-being-created-in-the-district/">सरायकेला

: अल्पवृष्टि के कारण जिले में बनती जा रही है सुखाड़ की स्थिति [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही