Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

असम में आज सुबह फिर हिली धरती, महसूस हुए तेज झटके

Guwahati : शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे असम के मोरिगांव जिले में भूंकप के झटके महसूस किये गये. रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 2.8 मापी गयी है. भूंकप के कारण लोगों ने तेज झटके महसूस किये. हालांकि भूंकप से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. बता दें कि इसके पहले बुधवार को भी झटके महसूस किये गये थे.

भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गयी थी


मिली जानकारी के अनुसार मोरिगांव में आज सुबह 6 बजकर 13 मिनट में भूंकप के झटके महसूस किये गये है. जिसके तीव्रता 2.8 मापी गयी है. भूंकप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर आने लगे. जबकि कुछ लोग सोये होने के कारण झटके महसूस नहीं कर पाये और वो अपने घर पर ही सोते रहे.


बीते बुधवार को भी महसूस किये गये थे झटके

बता दें कि इसके पहले बुधवार को भी झटके महसूस किये गये थे. असम के सोनिपुर जिले में बुधवार की शाम भूंकप से धरती कांपी थी. जिसका रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 मापी गई थी.

28 मार्च को भी आया था भूकंप


इससे पहले असम में 28 मार्च को तेज भूकंप आया था. उस समय भूकंप की तीव्रता 6.4 तीव्रता मापी गई थी. लोगों के घर की दीवार में दरार भी आये थे. तो कई घरों की दीवार गिर गयी थी. लेकिन जानमाल की हानि नहीं हुई थी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही