Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजस्थान के जयपुर में धरती हिली...अलस्सुबह 4.4 तीव्रता का भूकंप आया

Advertisement
Advertisement
Jaipur : राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार अलस्सुबह 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये. जयपुर के कई हिस्सों में सुबह लगभग चार बजे भूकंप के झटके महसूस होते ही घबराए लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आये. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, जयपुर में भूकंप सुबह चार बजकर नौ मिनट पर करीब 10 किलोमीटर की गहराई में आया.                     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भूकंप से डरे लोग  घरों से बाहर निकल आये

एनसीएस के अनुसार, इसके बाद भारतीय समयानुसार सुबह चार बजकर 22 मिनट पर 3.1 तीव्रता और फिर सुबह चार बजकर 25 मिनट पर 3.4 तीव्रता का भूकंप का झटका आया. पुलिस नियंत्रण कक्ष ने कहा कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है. भूकंप से डरे लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आये और रिश्तेदारों को फोन करने लगे. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर घटना की तस्वीरें और वीडियो साझा किये. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया, जयपुर सहित राज्य में कुछ जगहों पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं. मुझे आशा है कि आप सभी सुरक्षित हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही