Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंडोनेशिया में फिर कांपी धरती, 7.3 रही तीव्रता

LagatarDesk :  इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप तट पर आज भूकंप के झटके महसूस दिये गये है. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.3 मापी गयी है. भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 84 किलोमीटर गहराई में था. भूकंप इतना तेज था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आये. हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है. भूकंप के बाद सुनामी को लेकर चेतावनी जारी की गयी है.  लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गयी है.  (पढ़ें, लिखित">https://lagatar.in/sc-rained-on-solicitor-general-give-in-writing-bommai-governments-decision-to-end-muslim-reservation-will-be-pending/">लिखित

में दो, मुस्लिम आरक्षण खत्म करने वाला बोम्मई सरकार का फैसला लंबित रहेगा, तभी देंगे तारीख, SC सॉलीसिटर जनरल पर बरसा…)

न्यूजीलैंड में 20 मिनट में भूकंप के 2 झटके 

बता दें कि सोमवार सुबह में भी न्यूजीलैंड में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 मापी गयी है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप न्यूजीलैंड के केर्माडेक द्वीप समूह पर आया था. इसका केंद्र जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप आने के 20 मिनट बाद यानी छह बजकर 53 मिनट पर केर्माडेक द्वीप पर दोबारा भूकंप आया. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी थी. इस भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 39 किलोमीटर गहराई में था.

इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-bus-accident-two-injured-were-brought-to-rims-one-in-critical-condition/">रामगढ़

बस हादसा : दो घायलों को लाया गया रिम्स, एक की हालत गंभीर

रविवार सुबह भी महसूस किये गये थे दो झटके

इंडोनेशिया के केपुलुआन बाटू में रविवार सुबह करीब 6 की तीव्रता वाले दो भूकंप आये थे. केपुलुआन बाटू में रविवार को पहला भूकंप 6.1 की तीव्रता से आया था. वहीं दूसरा भूकंप इसके कुछ ही घंटों बाद 5.8 की तीव्रता से आया था. इससे पहले बीते 14 अप्रैल को इंडोनिया के मुख्य द्वीप जावा और पर्यटक द्वीप बाली के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे.
इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-in-the-review-meeting-the-civil-surgeon-gave-instructions-to-achieve-100-percent-target/">साहिबगंज

: समीक्षा बैठक में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का सिविल सर्जन ने दिया निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही