Search

 
 
 

शहीद अहीर वीर सपूतों के लहू मिश्रित मिट्टी कलश यात्रा पहुंची महुआडांड़

 
Latehar : महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय के डाक बंगला परिसर में यादव महासभा की एक बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वृंद बिहारी प्रसाद यादव ने किया. श्री यादव ने कहा कि 1962 में भारत - चीन युद्ध में रेजांगला में अहीर सपूतों ने अपनी वीरता से चीनी सैनिकों को मात देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे. उस शहीद स्थल का लहू मिश्रित मिट्टी कलश में लायी गयी और इसे पूरे जिले के गांवों में कलश यात्रा के माध्यम से घुमाया जा रहा है. यह मिट्टी कलश यात्रा महुआडांड़ पहुंची है. प्रखंड यादव समाज ने महुआडांड़ प्रखंड में भव्यता के साथ रेजांगला में शहीद अहीर वीर सपूतों के लहु मिश्रित मिट्टी की कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया. मौके पर मोहन प्रसाद यादव, दरोगी यादव, रामनाथ यादव, उदय यादव, संतोष यादव, मुकेश यादव, विनय यादव, प्रेम कुमार यादव, राम रतन यादव, शंकर यादव, संतोष यादव, नरेश यादव, वरुण यादव, रोहित यादव, सुरेश यादव व अरुण यादव समेत यादव समाज कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/ipl-2023-lucknow-winning-for-19-overs-lost-in-the-last-over-mohit-sharma-overturned-like-this/">IPL

2023 : 19 ओवर तक जीत रही लखनऊ आखिरी ओवर में हार गई, मोहित शर्मा ने ऐसे पलटी बाजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही