Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फिर भूकंप, इस बार मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में 10.31 बजे धरती कांपी

NewDelhi : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार को भूकंप से धरती हिल गयी. सुबह 10.31 बजे आये भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार बिकापुर समेत आसपास के इलाकों में सुबह 10:39 भूकंप के झटके महसूस किये गये. इसका केंद्र सूरजपुर के भटगांव से 11 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :  सिब्बल">https://lagatar.in/sibal-said-rahul-disqualified-as-mp-courts-comment-if-punishment-was-less-it-would-have-been-a-bad-example/">सिब्बल

बोले, राहुल सांसद के रूप में अयोग्य हुए… कोर्ट की टिप्पणी, कम सजा देते, तो बुरी मिसाल होती

मंगलवार रात भारत के कई राज्यों में भूकंप आया था

जान लें कि इससे पहले मंगलवार रात भारत के कई राज्यों में भूकंप आया था.  भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 थी. भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में था इन झटकों के बाद लोग दहशत में आ गए और अपने अपने घरों से बाहर आ गए. हालांकि, किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही