Search

ईरान में भूकंप, क्या परमाणु परीक्षण कर लिया !

इरान द्वारा परमाणु परीक्षण को लेकर जैसा की संदेह जताया जा रहा है, अगर यह सच साबित होता है तो इजराइल और अमेरिका के लिए इरान अब बड़ा खतरा बन चुका है. हालांकि बिना परमाणु हथियार के भी इजराइल के साथ युद्ध में  इरान कहीं से कमजोर नहीं दिखा. उसने इजराइल को तो चुनौती दी है, लगे हाथ अमेरिका को भी धमकी दे डाली है. ऐसे मे अगर इरान परमाणु शक्ति संपन्न देश बनता है, तो इजराइल के लिए खतरा और अधिक बढ़ जायेगा. और वह या उसके साथी दूसरे देश इरान में घूसने से भी घबरायेगा.
 
Lagatar Desk

ईरान में शुक्रवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भारतीय समय के मुताबिक 20 जून (शुक्रवार) की रात करीब 11.19 बजे इरान में भूकंप आया. भूंकप की तीव्रता 5.1 बतायी जा रही है. इस भूकंप के साथ ही दुनिया में यह संदेह जताया जाने लगा है कि क्या इरान ने परमामु परीक्षण कर लिया है. 

इरान द्वारा परमाणु परीक्षण को लेकर जैसा की संदेह जताया जा रहा है, अगर यह सच साबित होता है तो इजराइल और अमेरिका के लिए इरान अब बड़ा खतरा बन चुका है. हालांकि बिना परमाणु हथियार के भी इजराइल के साथ युद्ध में  इरान कहीं से कमजोर नहीं दिखा. उसने इजराइल को तो चुनौती दी है, लगे हाथ अमेरिका को भी धमकी दे डाली है. ऐसे मे अगर इरान परमाणु शक्ति संपन्न देश बनता है, तो इजराइल के लिए खतरा और अधिक बढ़ जायेगा. और वह या उसके साथी दूसरे देश इरान में घूसने से भी घबरायेगा.

उल्लेखनीय है कि इजराइल ने पिछले हफ्ते इरान पर हमला कर दिया. जवाब में इरान ने भी इजराइल के कई शहरों पर अटैक किए हैं. इजराइल का आरोप है कि इरान परमाणु हथियार बना रहा है और इससे उसे खतरा है. इरान जैसे देश के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए. 

इजराइल-इरान युद्ध में दुनिया के कई देश दोनों का समर्थन कर रहे हैं. अमेरिका जहां इजराइल को समर्थन दे रहा है, वहीं चीन इरान के साथ खड़ा है. इस तरह दुनिया की दो महाशक्ति दोनों देशों को समर्थन दे रहा है. इस युद्ध को लेकर दुनिया भर में डर का माहौल बना हुआ है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही