Ranchi (Earthquake in Nepal mild tremors felt in Ranchi and Patna) : मंगलवार की सुबह नेपाल में भूकंप आया. भूकंप की तीव्रता 5.3 बताया गया है. नेपाल में आए भूकंप का असर झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी महसूस किए गए. रांची और पटना में अपार्टमेंट में रहने वालों को भूकंप का ज्यादा अनुभव मिला.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार भूकंप 24 नवंबर की सुबह करीब 7:02 बजे आया. भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रांत में था. भूकंप की गहराई करीब 10-20 किमी जमीन के भीतर था. EMSC ने भी इसकी पुष्टि की है.
जानकारी के मुताबिक झारखंड के राजधानी रांची, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, दुमका, धनबाद समेत कई हिस्सों में कंपन महसूस किया गया. झटके हल्के थे और कुछ सेकंड तक रहे.
बिहार के पटना, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, शिवहर, सुपौल, अररिया, सिवान, मुंगेर, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में हल्के झटके महसूस हुए. लोग घरों से बाहर निकल आए.
भूकंप की वजह से नेपाल या भारत में किस तरह के जान-माल के नुकसान या इमारत क्षति की कोई सूचना नहीं है.