Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मध्य जापान में रिक्टर स्केल पर 6.5 तीव्रता का भूकंप, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Tokyo : मध्य जापान में शुक्रवार दोपहर जोरदार भूकंप आने की खबर है, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 20 से अधिक लोग घायल हो गये. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा है कि जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के पश्चिमी तट पर इशिकावा प्रांत में रिक्टर स्केल पर 6.5 तीव्रता का भूकंप आया. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी और कहा कि यह लगभग 12 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था. भूकंप के बाद से अब तक इसके 50 से अधिक झटके महसूस किये जाने की सूचना है, जिनमें से एक शुक्रवार की रात को आया 5.8 तीव्रता का भूकंप भी था.                             नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सुजु शहर में सबसे अधिक हताहतों और नुकसान की सूचना

इशिकावा प्रांत में नोटो प्रायद्वीप के उत्तरी सिरे पर स्थित सुजु शहर में सबसे अधिक हताहतों और नुकसान की सूचना है. वहां सीढ़ी से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी और प्रांत में 22 अन्य के घायल होने की सूचना है, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हो गये तथा बाकी को मामूली चोटें आयी हैं. प्रांत के आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, करीब 100 निवासियों ने शुक्रवार रात आश्रय केंद्रों में शरण ली. दमकल एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, टोयामा के पड़ोसी प्रांत में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. इस दौरान कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गये.

पीएम  फुमियो किशिदा ने भूकंप पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की

शनिवार शाम को बारिश होने का भी पूर्वानुमान है. लोक प्रसारक टेलीविजन एनएचके द्वारा प्रसारित एक वीडियो में एक पर्वतीय क्षेत्र का हिस्सा टूटकर एक घर पर गिरता दिखाई दे रहा है. टेलीविजन द्वारा प्रसारित किये गये एक और वीडियो में लगभग आधे मिनट तक एक कमरा हिलता नजर आ रहा है. शुक्रवार की रात अफ्रीका और सिंगापुर की यात्रा से लौटे प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भूकंप पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की और निवासियों से संभावित भूकंप के बाद के झटकों को लेकर सावधानी बरतने का अनुरोध किया.

बुलेट ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया 

ईस्ट जापान रेलवे कंपनी ने कहा कि इशिकावा प्रांत में टोक्यो और कानाजावा को जोड़ने वाली बुलेट ट्रेनों को सुरक्षा जांच के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, लेकिन कुछ देरी के साथ सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया. परमाणु नियमन प्राधिकरण के अनुसार, क्षेत्र में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में कोई गड़बड़ी नहीं थी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही