Search

तुर्की के बाद सिक्किम में भी आया भूकंप, अफगानिस्तान में भी हिली धरती

LagatarDesk :  तुर्की में भूकंप से अबतक 34000 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है. इस तबाही के बीच अब भारत के सिक्किम में सोमवार को सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं.  नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके सिक्किम के युकसोम में सुबह 4.15 बजे आये. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 थी. इसके अलावा अफगानिस्तान में भी सुबह-सुबह धरती हिली है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का झटका सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 थी. अफगानिस्तान के फैजाबाद से 100 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में यह भूकंप आया है. हालांकि फिलहाल भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिली है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-girls-body-found-hanging-from-tree-in-guthia-forest-police-engaged-in-investigation/">रांची

: घुठिया जंगल में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस)

इन दिनों दुनिया के कई देशों में आ रहे हैं भूकंप के झटके

गौरतलब है कि इन दिनों दुनिया के कई देशों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं. 11 फरवरी को गुजरात के सूरत में भी धरती हिली थी. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गयी थी. भूकंप 5.2 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया था. इसका केंद्र अरब सागर में था. हालांकि भूकंप की वजह से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था. इसे भी पढ़ें : गिरावट">https://lagatar.in/stock-market-opens-with-decline-sensex-slips-194-points-selling-in-it-stocks/">गिरावट

के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 194 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बिकवाली

एक महीने के अंदर अफगानिस्तान में दूसरी बार आया भूंकप

बता दें कि अफगानिस्तान में एक महीने के अंदर यह दूसरा भूकंप है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, इससे पहले 22 जनवरी को अफगानिस्तान के फैजाबाद से 79 किमी दक्षिण पूर्व में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था. स्थानीय समयानुसार, भूकंप रविवार सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर आया था. वहीं पिछले साल पूर्वी अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता के भूकंप में 1,100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. इससे सबसे अधिक प्रभावित पक्तिका प्रांत हुआ था. यहां लगभग 4,500 घर पूरी तरह से जमींदोज हो गये थे. इसे भी पढ़ें : सिद्धार्थ-कियारा">https://lagatar.in/siddharth-kiara-did-grand-reception-party-in-mumbai-bollywood-celebs-attended-see-photo/">सिद्धार्थ-कियारा

ने मुंबई में किया ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी, बॉलीवुड सेलेब्स ने की शिरकत, देखें तस्वीरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp