Search

 
 
 

नेपाल में फिर भूकंप के झटके, 90 मिनट में दो बार डोली धरती

 
Nepal : नेपाल में देर रात 90 मिनट में दो बार भूकंप के झटके में महसूस किये गये. पहला भूकंप रात 11:58 बजे आया, जिसकी तीव्रता 4.9 मापी गयी. वहीं दूसरी बार 1:30 बजे नेपाल की धरती डोली. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 रही. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बाजुरा के दाहाकोट में था. इससे पहले 24 जनवरी को भी नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किये थे. गोत्री-बजुरा इलाके में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था. (पढ़ें, कुदरत">https://lagatar.in/natures-havoc-14-people-died-due-to-lightning-in-west-bengal/">कुदरत

का कहर! पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत)

2015 में नेपाल में आया था विनाशकारी भूकंप

बता दें कि नेपाल में आये दिन भूकंप के झटके महसूस किये जाते हैं. इसका असर दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी देखने को मिलता है. नेपाल में 25 अप्रैल 2015 को विनाशकारी भूकंप आया था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गयी थी. इस भूकंप में नेपाल में भारी तबाही मची थी. भूकंप के कारम 9,000 लोग मारे गये थे. जबकि 22,000 लोग घायल हुए थे. इसने 800,000 से अधिक घरों और स्कूल भवनों को नुकसान पहुंचा था. इससे पहले नेपाल में 1932 में विनाशकारी भूकंप आया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-firing-after-dispute-in-gadabasa-youth-injured/">जमशेदपुर

: गाड़ाबासा में विवाद के बाद चली गोली, युवक घायल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही