Search

 
 
 

कश्मीर-दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, दहशत में घर के बाहर निकले लोग

दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसका केन्द्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में धरती की सतह से 191 किलोमीटर की गहराई में था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है.
 

New Delhi: दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसका केन्द्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में धरती की सतह से 191 किलोमीटर की गहराई में था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है. वहीं कश्मीर के कई इलाकों में धरती हिली है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने भूकंप की पुष्टि की है. 

 

शनिवार शाम 7 बजकर पांच मिनट पर अफगानिस्तान के कालाफगन के करीब 81 किलोमीटर दूर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केन्द्र ताजिकिस्तान बॉर्डर के पास था. इसकी गहराई 192 किलोमीटर दर्ज की गई, जिसके कारण इसके झटके भारत समेत कई देशों में महसूस किए हैं.

 

भूकंप का असर अफगानिस्तान के अलावा भारत, पाकिस्तान, तुर्केमिनिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन और किर्गिस्तान तक देखा गया. भारत में जम्मू-कश्मीर, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए.


जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, बारामुला, कुपवाड़ा और जम्मू सहित कई इलाकों में हल्के से मध्यम झटके महसूस होने के बाद लोग घरों और ऑफिस से बाहर निकल गए. वहीं दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्राम में भी कुछ सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही