Search

 
 
 

अंडमान निकोबार में भूकंप के तेज झटके, इस साल तीसरी बार हिली धरती

 
LagatarDesk : अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में देर रात भूकंप के झटके महसूस किये गये. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गयी है. वहीं भूकंप 69 किमी. की गहराई पर आया था. यह पोर्ट ब्लेयर से लगभग 126 किमी दक्षिणपूर्व में आया. इस साल अंडमान-निकोबार में तीसरी बार इतनी अधिक तीव्रता वाला भूकंप आया है.(पढ़ें, मुजफ्फरपुर">https://lagatar.in/muzaffarpur-fearless-criminals-gunned-down-a-grocery-shopkeeper-with-five-bullets/">मुजफ्फरपुर

: अपराधियों ने किराना दुकानदार को पांच गोलियां ने भूना)

पिछले साल 24 घंटे के दौरान 22 भूकंप के झटके महसूस किये गये थे

बता दें कि इससे पहले जनवरी में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के अंडमान सागर में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप 77 किलोमीटर की गहराई पर आया था. इसके बाद दूसरा झटका मार्च में निकोबार क्षेत्र में 5 तीव्रता का भूकंप आया था. यह 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था. वहीं 2022 में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 24 घंटों के दौरान 3.8 तीव्रता से लेकर 5 तीव्रता तक के भूकंप के 22 झटके महसूस किये गये थे. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/big-accident-in-bermo-during-muharram-procession-4-died-due-to-contact-with-high-tension-wire-6-serious/">बेरमो

: मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार में ताजिया सटने से चार की मौत, 6 गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही