Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चीन में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके, इंडोनेशिया में भी धरती हिली

Beijing : चीन के उत्तर-पश्चिमी प्रांत शिंजियांग में भूकंप के झटके महसूस किये गये. रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गयी. चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के मुताबिक, अक्सू क्षेत्र के वेंसु काउंटी में सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर भूकंप आया. भूकंप का केंद्र अक्सू शहर से 84 किमी दूर और क्षेत्रीय राजधानी उरुमकी से 670 किमी दूर था. भूकंप से कितना नुकसान हुआ है, इसका पता नहीं चल पाया है. बता दें कि इससे पहले 23 फरवरी को चीन ने ताजिकिस्तान की धरती हिली थी. शिंजियांग रीजन और ताजिकिस्तान की सीमा के पास सुबह करीब 8 बजकर 37 मिनट में भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गयी थी. (पढ़ें, BREAKING">https://lagatar.in/breaking-attack-on-orthopedist-dr-anchal-kumar-admitted-to-medica-hospital-in-critical-condition/">BREAKING

: हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार पर हमला, गंभीर अवस्था में मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती)

इंडोनेशिया में भी 5.5 तीव्रता का आया भूकंप

बता दें कि भूकंप से आज इंडोनेशिया की भी धरती हिली है. यूरोपियन मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 1.26 मिनट पर इंडोनेशिया के सुलावेसी में आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 थी. भूकंप का केंद्र जमीन से 12 किलोमीटर अंदर था. इस भूकंप के 1 घंटे के भीतर 5 आफ्टरशॉक भी आये. हालांकि इसकी तीव्रता 3.1 से 4.5 तक रही. इन झटकों का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था. इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में इंडोनिया के पापुआ में भूकंप आया था. इसमें चार लोगों को मौत हो गयी थी.  सभी लोग समुद्र में नाव पर बने रेस्टोरेंट में थे. भूकंप के चलते रेस्टोरेंट समुद्र में डूब गया और चार लोगों की मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-scam-today-manish-sisodia-will-be-produced-in-court-aap-leaders-and-workers-will-protest-at-bjp-office/">दिल्ली

शराब घोटाला : आज मनीष सिसोदिया को कोर्ट में किया जायेगा पेश, आप के नेता और कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर पर करेंगे प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही