Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1

Advertisement
Advertisement
Jammu/Kashmir : जम्मू कश्मीर में आज भूकंप के झटके महसूस किये जाने की खबर आयी है. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गयी है. यह भूकंप दोपहर में 1 बजकर 5 मिनट पर आया. जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान में था. राहत की बात यह है कि इस भूकंप के किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है. बता दें कि भूकंप विज्ञान के लिए बने राष्ट्रीय केंद्र (National Centre for Seismology) ने इसपर ट्वीट कर बताया है कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान में था. इसके झटके जम्मू कश्मीर तक महसूस किये गये हैं.

  7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप खतरनाक

धरती के अंदर 7 प्लेट्स ऐसी होती हैं जो लगातार घूम रही हैं. ये प्लेट्स जिन जगहों पर ज्यादा टकराती हैं, उसे फॉल्ट लाइन जोन कहा जाता है. बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं. जब प्रेशर ज्यादा बनने लगता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं. इनके टूटने के कारण अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है. इसी डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है. बता दें कि रिक्टर स्केल पर 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को सामान्य से खतरनाक माना जाता है. इसी पैमाने पर 2 या इससे कम तीव्रता वाला भूकंप सूक्ष्म भूकंप कहलाता है जो ज्यादातर महसूस नहीं होते हैं. 4.5 की तीव्रता का भूकंप घरों को नुकसान पहुंचा सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही