Search

24 घंटे में J&K और लद्दाख में 6 बार आये भूकंप के झटके, छह दिनों में डोडा में 10 बार हिली धरती

Shrinagar : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बीते 24 घंटे के भीतर छह बार भूकंप के झटके महसूस किये गये. हालांकि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी. सबसे ज्यादा भूकंप की तीव्रता 4.5 रही. जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय डोडा जिले में रविवार अहले सुबह 11 मिनट के अंदर लगातार दो भूकंप के झटके महसूस किये गये. इससे वहां के लोगों में डर का माहौल है. हालांकि इस  भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. (पढ़ें, JEE">https://lagatar.in/jee-advanced-result-released-vc-reddy-of-hyderabad-zone-topped/">JEE

Advanced का रिजल्ट जारी, हैदराबाद जोन के वीसी रेड्डी ने किया टॉप, एनएन भव्या लड़कियों में टॉपर रही)

छह दिनों में डोडा में 10 बार हिली धरती 

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में तड़के 3 बजकर 50 मिनट पर 32.96 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.79 डिग्री पूर्व देशांतर में 11 किलोमीटर की गहराई में पहला भूकंप आया. दूसरी बार भूकंप के झटके तड़के 5 बजकर 22 मिनट पर महसूस किये गये. इसका केंद्र 33.01 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.78 डिग्री पूर्व देशांतर में 10 किलोमीटर की गहराई में था. इस तरह पिछले छह दिनों में डोडा में 10 बार भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं.  13 जून को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे घरों सहित दर्जनों इमारतों में दरारें पड़ गयी थीं. इसे भी पढ़ें : न्यूयॉर्क">https://lagatar.in/hollywood-actress-mary-milben-to-perform-at-pm-modis-events-in-new-york-and-washington/">न्यूयॉर्क

और वाशिंगटन में पीएम मोदी के कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगी हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी मिलबेन

लद्दाख में भी शनिवार देर रात आया था भूकंप

केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख में भी शनिवार देर रात भूकंप आया.  राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, शनिवार को लद्दाख में रात 10 बजकर 38 मिनट पर 3.9 तीव्रता का भूकंप आया. वहीं इससे पहले रात 9 बजकर 44 मिनट पर लेह में 4.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. एनसीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र लेह से 215 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में था. इसे भी पढ़ें : यूपी-बिहार">https://lagatar.in/scorching-heat-in-up-bihar-heat-stroke-killed-54-people-in-ballia-in-3-days-44-died-in-patna-and-other-districts/">यूपी-बिहार

में प्रचंड गर्मी, हीट स्ट्रोक से बलिया में 3 दिनों में 54 लोगों की मौत, पटना व अन्य जिलों में 44 की जान गयी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp