Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने की बैठक, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग

Latehar : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, लातेहार की एक बैठक बरकाखाना शाखा के कार्यकारणी अध्यक्ष रणधीर प्रसाद की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में बतौर मुख्य अथिति केंद्रीय अपर महामंत्री सह पीएनएम इंचार्ज मो. जियाउद्दीन एवं अति विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह एआइआरएफ के जोनल सचिव ओपी शर्मा, शाखा मंत्री बरकाकाना एमपी महतो उपस्थित थे. यह बैठक शनिवार की शाम को हुई.

(लातेहार">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/latehar/">(लातेहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

कार्यक्रम का शुभारंभ पांरपरिक लोक नृत्य व गीतों से किया गया. अतिथियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया. बैठक में कार्यकारिणी अध्यक्ष रणधीर प्रसाद ने एक 52 सूत्री मांगपत्र अपर महामंत्री को सौंपा. उन्होंने कहा कि लातेहार में जितने भी सफल आंदोलन हुए हैं, उन सबका सामूहिक श्रेय जाता है. कोई भी आंदोलन बिना सामूहिक सहयोग के सफल नहीं हो पाता है. उन्होंने डीके पांडेय, मो. ज़ियाउद्दीन व ओपी शर्मा के प्रति विशेष आभार प्रकट किया. बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कराने की मांग की गयी. कहा कि आज देश का कर्मचारी सजग हो चुका है. बैठक में एलडीसीई ओपेन टू ऑल, ओपीएस व रिस्क एलावेंस समेत अन्य कई मुद्दे उठाये गये. से भी पढ़ें :  विधायक">https://lagatar.in/jharkhand-ats-arrested-two-notorious-criminals-of-bhola-pandey-gang-involved-in-murder-of-mla-representative/">विधायक

प्रतिनिधि की हत्या में शामिल रहे भोला पांडेय गिरोह के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
मौके पर उपाध्यक्ष डीके मोइत्रा, सरयू प्रसाद, संगठन सचिव विकाश राय, शाखा पार्षद शिव प्रसाद, सनाउल्लाह, यूथ सचिव अरविंद कुमार, यूथ अध्यक्ष पवन कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, संतोष कुमार, कार्यकारणी अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, संगठन सचिव धर्मेंद्र यादव, विवेक कुमार, आशुतोष चंद्रवंशी, गोविंदा कुमार, पंकज राय, वाजिद अली, बलवंत सिंह ,कमल किशोर, प्रवीण कुमार, दिनेश कुमार, सुनील व रवींद्र महली आदि उपस्थित थे. मंच का संचालन शाखा पार्षद अभय राज ने किया. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-dgp-praveen-sood-will-be-the-new-cbi-director/">कर्नाटक

के DGP प्रवीण सूद होंगे CBI के नये डायरेक्टर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही